For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत में नहीं खेला जायेगा T20 World Cup 2021, इयान चैपल ने गिनाये कारण

नई दिल्ली। भारत में जारी कोरोना वायरस की लहर के बीच देश में लगातार कोरोना संक्रमण के हर रोज 4 लाख से ज्यादा नये मामले सामने आ रहे हैं। इसको प्रकोप भारत में खेली जा रही इंडियन प्रीमियर लीग पर भी देखने को मिला, जहां पर खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लीग को स्थगित करना पड़ा। आईपीएल के स्थगित होने के बाद से ही इस साल अक्टूबर में भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसकी मेजबानी भी भारत से बाहर हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इयान चैपल ने इस बात का समर्थन करते हुए दावा किया है कि टी20 विश्व कप भारत के बजाय किसी और देश की मेजबानी में खेला जा सकता है। अपनी बात को समर्थन देते हुए उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना वायरस से हो रही मौतें और कुछ खिलाड़ियों के संक्रमण का शिकार होने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि क्रिकेट इससे अछूता रह गया है।

और पढ़ें: पाकिस्तान में सैकड़ों खिलाड़ी छोड़ना चाहते हैं फर्स्ट क्लास क्रिकेट, पूर्व क्रिकेटर ने PCB पर लगाया बड़ा आरोप

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए चैपल ने कहा,'लोगों के बीच कोरोना संक्रमण के बढ़ने और मरने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि जताती है कि भारत किस स्थिति में है। इतना ही नहीं बायोबबल में खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद आईपीएल 2021 को निलंबित करना पड़ा जो कि यह याद दिलाता है कि क्रिकेट भी इससे अछूता नहीं है। यह बीसीसीआई के लिये सबक है कि उसे साल के अंत में होने वाले टी20 विश्व कप को या तो स्थगित कर देना चाहिये या फिर किसी और जगह आयोजित करना चाहिये।'

चैपल का मानना है कि पहले भी खेल प्रभावित होने की दशा में क्रिकेट को या टूर्नामेंट को स्थगित किया जा चुका है। उन्होंने कहा, 'हमने पहले भी क्रिकेट को कई अलग-अलग कारणों के चलते रद्द होते हुए देखा है जिसमें से कुछ की कहानियां दुखद तो कुछ मजेदार थी। हालांकि भारत के लिये इसे किसी और जगह आयोजित करना ही सबसे सुरक्षित विकल्प नजर आता है।'

और पढ़ें: 'जितने मैच हुए सिर्फ उनका पैसा दें', स्टार स्पोर्टस ने IPL टलने पर एड एजेंसी और स्पॉन्सर्स को दी बड़ी राहत

गौरतलब है कि टी20 विश्व कप के आयोजन को लेकर बीसीसीआई और आईसीसी के बीच जुलाई में फैसला लिया जा सकता है। जहां पर इसे भारत में ही आयोजित करने या फिर इसे किसी दूसरे देश की मेजबानी में करने के बारे में विचार किया जायेगा। आपको बता दें कि बीसीसीआई ने यूएई को बैकअप विकल्प के तौर पर टी20 विश्व कप के आयोजन के लिये चुना है, जहां पर आईपीएल 2020 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था।

Story first published: Sunday, May 9, 2021, 19:56 [IST]
Other articles published on May 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+