Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC ने जारी की U-19 विश्व कप के लिये अधिकारियों की लिस्ट, सिर्फ 1 भारतीय शामिल

नई दिल्ली। 17 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में शुरु होने वाले आईसीसी के अंडर-19 विश्व कप को लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपने अधिकारियों की घोषणा कर दी है। आईससी ने बुधवार को अधिकारियों की लिस्ट जारी करते हुए 16 अंपायरों सहित 19 मैच अधिकारियों के नामों की घोषणा की। आईसीसी की ओर से जारी की गई इस लिस्ट में सिर्फ 1 भारतीय अंपायर अनिल चौधरी का नाम शामिल है। 54 वर्षीय अनिल चौधरी ने अभी तक 20 वनडे और 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की है जिसमें भारत और श्रीलंका के बीच मौजूदा श्रृंखला भी शामिल है। दिल्ली का यह अधिकारी कई अंडर-19 विश्व कप का हिस्सा बन चुका है।

और पढ़ें: Watch: BBL में हैट्रिक डे हुआ 8 जनवरी, राशिद खान के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज ने झटके 3 गेंद पर 3 विकेट

दक्षिण अफ्रीका में 17 जनवरी से शुरू होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का पहला मैच मेजबान दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा, जिसमें न्यूजीलैंड के वेनी नाइट और श्रीलंका के रविंद्र विम्लासीरि अंपायर होंगे, जबकि राशिद रियाज वकार टीवी अंपायर होंगे। उनके अलावा पिछले साल विश्व कप के बाद से संन्यास लेने वाले इंग्लैंड के अनुभवी अंपायर इयान गोल्ड भी अंपायरिंग की भूमिका में होंगे।

और पढ़ें: 2nd T20: विश्व कप के लिये सरप्राइज एंट्री मार सकता है यह खिलाड़ी, विराट कोहली ने बताया नाम

आईसीसी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार अनुभवी इयान गोल्ड ब्लोमफोंटेन में गत चैम्पियन भारत के श्रीलंका के खिलाफ शुरूआती मैच में अंपायरिंग करेंगे। आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिये तीन मैच रैफरियों को चुना जिसमें श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज ग्रीम लैब्रू, दक्षिण अफ्रीका के शैद वादवला और इंग्लैंड के फिल विटिकेस शामिल हैं।

विश्व कप के दौरान 12 विभिन्न देशों के 16 अंपायर पहले चरण के प्रत्येक पांच मैचों में मैदानी अंपायर होंगे जबकि 8 टीवी अंपायर की भूमिका में होंगे।

और पढ़ें: साल की पहली ICC टेस्ट रैंकिंग में छाए लाबुशाने, कोहली की बादशाहत के बीच रहाणे-पुजारा को नुकसान

अधिकारी इस प्रकार हैं :

अंपायर : रोलैंड ब्लैक, अहमद शाह पाकतीन, सैम नोगाजस्की, शफुदौला इब्ने शाहिद, इयान गोल्ड, वेनी नाइट, राशिद रियाज वकार, अनिल चौधरी, पेट्रिक बोंगानी जेले, इकनो चाबी, नाइजेल डुगुइड, रविंद्र विमालासिरी, मसूदुर रहमान, मुकुल, आसिफ याकूब, लेस्ली रीफर और एड्रियन होल्डस्टोक।

मैच रैफरी : ग्रीम लेब्रू, शैद वादवला, फिल विटिकेस।

Story first published: Wednesday, January 8, 2020, 20:01 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+