For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने रद्द किया महिला विश्वकप 2021 क्वालिफॉयर, जानें क्यों टालना पड़ा टूर्नामेंट

ICC
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेले जाने वाले महिला क्रिकेट विश्वकप क्वालिफायर 2021 को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए टूर्नामेंट को रद्द करने का फैसला किया है। साउथ अफ्रीका के दक्षिणी देशों में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट मिलने के बाद कई मेजबान देशों पर ट्रैवल प्रतिबंध लगाया गया है जिसमें मेजबान जिम्बाब्वे का नाम भी शामिल है जिसके चलते आईसीसी ने हरारे में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट को रद्द करने का फैसला किया है। आईसीसी ने 9 टीमों के इस टूर्नामेंट के शुरुआती चरण को ही रद्द करने का फैसला किया है जो कि आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2022 के क्ववालिफायर राउंड में हिस्सा लेने वाली 3 टीमों का चयन करती।

आईसीसी का महिला क्रिकेट विश्वकप 2022 न्यूजीलैंड में खेला जाना है, ऐसे में जब टूर्नामेंट स्थगित कर दिया है तो क्वालिफायर्स के लिये टूर्नामेंट की टीम रैंकिंग खेलने वाली परिस्थितियों के आधार पर तय की जायेंगी। इसे देखते हुए पाकिस्तान, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीमें न्यूजीलैंड में खेले जाने वाले टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे।

और पढ़ें: IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स के खेमे से बड़ी खबर, रिटेन लिस्ट को लेकर बड़ा दावा

शनिवार को शुरू हुए इस टूर्नामेंट का पहला मैच जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान और दूसरा मैच यूएसए बनाम थाइलैंड अपने तय समय पर हुआ, लेकिन वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीम के बीच खेला जाने वाले तीसरा मैच बीच में ही रोकना पड़ा। दरअसल श्रीलंकाई महिला टीम के सपोर्ट स्टाफ में एक सदस्य के कोविड 19 टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने के बाद खेल को रोक दिया गया और फिर टूर्नामेंट को ही कैंसिल कर दिया गया।

आईसीसी के कार्यक्रम आयोजन हेड क्रिस टेटली ने कहा,'हम टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों को रद्द करने को लेकर काफी निराश हैं लेकिन अफ्रीकी देशों में कम समय में लागू किये गये यात्रा संबंधी पाबंदियों के चलते हमें ऐसा करना पड़ा है। अगर हम टूर्नामेंट को जारी रखते तो एक बड़ा रिस्क था कि टीमें वापस अपने देश नहीं लौट पाती। हमने टूर्नामेंट को पूरा कराने के लिये कई सारे विकल्पों पर विचार किया लेकिन हर टीम के लिये जल्दी से जल्दी जिम्बाब्वे पहुंच पाना मुश्किल है। हमने रैंकिंग के आधार पर टीमों का चयन किया है जिसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज ने 2022 विश्वकप के लिये क्वालिफाई कर लिया है, जबकि श्रीलंका और आयरलैंड की टीम आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के अगले साइकल में भी शामिल होंगी।'

और पढ़ें: IPL 2022: सीएसके ने 3 सालों के लिये धोनी को किया रिटेन, केएल राहुल संभालेंगे इस टीम की कमान

गौरतलब है कि आईसीसी की महिला क्रिकेट विश्वकप 2022 का आयोजन न्यूजीलैंड की मेजबानी में 4 मार्च से 3 अप्रैल के बीच खेला जायेगा, जिसके लिये मेजबानी न्यूजीलैंड के साथ ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश का नाम शामिल है। वहीं महिला विश्वकप के तीसरे चरण (2022-2025) के लिये टीमों की संख्या बढ़ा दी गई है जिसमें मौजूदा टीमों के साथ श्रीलंका और आयरलैंड का भी नाम शामिल कर दिया गया है।

Story first published: Saturday, November 27, 2021, 17:06 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+