VIDEO : शोएब अख्तर के 'बददिमाग कप्तान' कहने पर क्या बोले सरफराज
नई दिल्ली : पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद के लिए वर्ल्ड कप 2019 बहुत बढ़िया नहीं रहा है। मैदान में और उसके बाहर भी वो सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार बने हैं।टॉस से लेकर पाकिस्तान की हर एक हार पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। क्रिकेट प्रशंसक और पाकिस्तानी फैंस से लेकर शोएब अख्तर जैसे दिग्गज ने टीम इंडिया के खिलाफ मिली हार के बाद उनकी जमकर आलोचना की। रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले मुकाबले में लॉर्ड्स पर जीत हासिल की और सेमीफाइनल की रेस में अपनी उम्मीदें बरकरार रखा है लेकिन मैच से पहले सरफराज ने अपने आलोचकों को,खासकर शोएब अख्तर के बददिमाग कप्तान कहे जाने का जवाब दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शोएब ने कहा था बददिमाग कप्तान
टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान को मिली करारी हार के बाद सरफराज अहमद को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। एक यूजर ने तो उनके बेटे के साथ होने के बावजूद उन्हें अपशब्द कहा। भारतीय टीम से मिली हार के बाद 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों की जमकर आलोचना की जिसमें सरफराज भी शामिल थे। शोएब ने सरफराज की आलोचना करते हुए कहा था कि "सरफराज बतौर कप्तान इतने बददिमाग कैसे हो सकते हैं, उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। आखिर आप ऐसा कैसे कर सकते हैं। " सरफराज ने अब इस पर प्रतिक्रिया दी है।
READ MORE : अफगनिस्तान से जीतने में छूटे टीम इंडिया के पसीने, सामने आ गई 5 बड़ी कमजोरी
|
सरफराज ने दिया जवाब
पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज ने दक्षिण अफ्रीका से खिलाफ मैच से ठीक पहले अपनी आलोचना पर अख्तर के कमेंट का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि " अगर मैं ने उनको कुछ कह दिया तो वो फिर लताड़ना शुरू कर देंगे,उन्हें तो तस्लीम करना ही नहीं है क्योंकि उनकी (शोएब अख्तर) नजर में तो हम खिलाड़ी हैं ही नहीं। हम लोग तो बस... अगर किसी को कुछ कह दिया तो कहेंगे जवाब क्यों दे दिया, फलाना क्यों कर दिया, वो तो खुदा बनकर टीवी पर बैठे हुए हैं। सरफराज के इस तीखे बयान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत के बाद लॉर्ड्स के मैदान पर कई प्रशंसक की माफी मांगते हुई तस्वीर भी वायरल हो रही है।

दक्षिण अफ्रीका हुआ बाहर
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ मिली हार के बाद लॉर्ड्स के मैदान पर रविवार को हुए मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की और सेमीफाइनल की रेस में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी है। लॉर्ड्स पर हुए मुकाबले में शोएब मलिक की जगह हैरिस सोहेल को टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने 59 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 309 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन प्रोटियाज की टीम 49 रनों से यह मैच हार गई और अफगानिस्तान के बाद वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है। 2003 के बाद यह पहला मौका है जब दक्षिण अफ्रीका किसी भी वर्ल्ड कप के नॉक आउट स्टेज में नहीं पहुंच पाई।
विंडीज दौरे पर टी20 और ODI सीरीज नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के ये दो सुपरस्टार
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
