Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोरोनावायरस के बीच ICC ने दोबारा क्रिकेट शुरु करने का बनाया प्लान, जारी की गाइडलाइंस

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों क्रिकेट पूरी तरह से ठप्प है। इस बीच मैदान पर वापस लौटने और क्रिकेट गतिविधियों को फिर से शुरु करने को लेकर क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था अंतर्रााष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने शुक्रवार को नई गाइडलाइंस जारी की है। आईसीसी ने अपने दिशा निर्देशों में क्रिकेट बोर्ड को फिर से क्रिकेट शुरु करने से पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति और 14 दिनों तक आईसोलेशन प्रैक्टिस कैम्प लगाने का निर्देश दिया है।

दुनिया भर में फैली महामारी के बीच सभी क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर से इस खेल को शुरु करने का इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर आईसीसी ने हाई सुरक्षा प्रोटोकॉल को बनाये रखते हुए व्यापक दिशानिर्देश जारी किये हैं। इसको लेकर आईसीसी ने एक ट्वीट किया जिसमें सभी गाइडलाइंस का उल्लेख किया गया है।

और पढ़ें: सुरेश रैना ने बताई धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी में समानतायें, कहा- कोहली से काफी अलग

आईसीसी ने कहा, ' सभी क्रिकेट बोर्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी या जैव सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति पर विचार करें जो सरकारी दिशानिर्देशों के साथ अभ्यास और प्रतियोगिता की बहाली के लिए जैव सुरक्षा योजना लागू करने के लिए जिम्मेदार होगा।'

इसके साथ ही आईसीसी ने अपनी गाइडलाइंस में मैच से पहले आइसोलेशन प्रैक्टिस कैम्प, हेल्थ, तापमान जांच और कोरोना वायरस परीक्षण के लिये लैब बनाने की जरूरत पर विचार करने को कहा है। इसके साथ बोर्ड इस बात का भी ध्यान रखें की टूर के दौरान टीम को कम से कम यात्रा करनी पड़ी और जहां यात्रा करनी वह क्षेत्र कोरोना संकट से मुक्त हो।

और पढ़ें: टीम सेलेक्शन को लेकर एमएसके प्रसाद से भिड़े गौतम गंभीर, कहा- बिना अनुभव बने चयनकर्ता

गौरतलब है कि इन दिशा निर्देशों के साथ ही क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने अभ्यास और प्रतियोगिता के दौरान उचित परीक्षण योजना तैयार करने की सिफारिश भी की। दुनिया में महामारी फैलने के बाद से ही क्रिकेट गतिविधियां बंद है। इस बीमारी के कारण आगामी टी20 विश्व कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

देखें ट्वीट:

Story first published: Saturday, May 23, 2020, 14:52 [IST]
Other articles published on May 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+