For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने शुरु की नये चेयरमैन की चयन प्रक्रिया, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) के पूर्व चेयरमैन शशांक मनोहर का कार्यकाल खत्म होने के बाद से आईसीसी का चेयरमैन पद खाली है, जिसको लेकर पिछले कुछ समय से गतिरोध जारी था और चुनाव की प्रक्रिया शुरु नहीं हो पा रही थी। हालांकि सोमवार को आईसीसी ने चेयरमैन पद के चयन प्रक्रिया का ऐलान कर दिया है और इस पद के लिये नामांकन करने के लिये बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को 18 अक्टूबर तक का समय दिया है।

आईसीसी की ऑडिट समिति का चेयरमैन इस पूरी प्रक्रिया पर निष्पक्ष रूप से निगरानी रखते नजर आयेंगे। हालांकि आईसीसी ने कई मतदारों की मौजूदगी में मतदान की प्रक्रिया को लेकर अपना रुख साफ नहीं किया है, जिसके चलते आईसीसी ने साफ किया है कि अगला चेयरमैन दिसंबर से ही पद संभाल पाएगा।

और पढ़ें: RCB vs KKR: शारजाह में आया डिविलियर्स का तूफान, 8 छक्के, 14 चौके लगाकर बनाये 194 रन

चुनाव प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए आईसीसी ने कहा, 'चेयरमैन पद के लिये चयन प्रकिया शुरू हो चुकी है और इसके दिसंबर की शुरुआत में पूरा होने की उम्मीद है। जिसकी निगरानी आईसीसी आडिट समिति का स्वतंत्र चेयरमैन करेगा। इसके पहले राउंड के संभावित उम्मीदवारों का नामांकन मौजूदा बोर्ड आफ डायरेक्टर्स को 18 अक्टूबर 2020 तक करना है।'

गौरतलब है कि नामांकन की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर का हर सदस्य एक उम्मदीवार को नामांकित कर सकता है, दूसरा सीईओ उसका अनुमोदन कर सकता है।

और पढ़ें: बड़ी खबर: IPL में दिल्ली कैपिटल्स को लगा दूसरा बड़ा झटका, अमित मिश्रा के बाद अब इशांत भी हुए बाहर

आईसीसी की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार, 'जैसा की आईसीसी संविधान में कहा गया है, पात्र होने के लिए, संभावित उम्मीदवार मौजूदा या पूर्व आईसीसी का निदेशक होना चाहिए।'

आपको बता दें कि पहले चेयरमैन पद पर चुनाव की प्रक्रिया अगस्त में शुरु होनी थी लेकिन सदस्यों के बीच सहमति नहीं बन पाने के कारण इसमें देरी हो गई।

Story first published: Monday, October 12, 2020, 22:13 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+