
अब आईसीसी के फैसले का और इंतजार नहीं करेगा BCCI
बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वह आईसीसी की ओर से विश्व पर लिये किसी भी फैसले से बेफिक्र इस साल के आईपीएल की तैयारियों की शुरुआत कर रहा है।
अंग्रेजी अखबार अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने साफ किया है कि उसने पहले से ही आईपीएल की तारीख सोच रखी है, जिसके लिये वह अब आईसीसी के फैसले का इंतजार नहीं करना चाहता।

ICC के चलते काफी समय हो चुका बर्बाद
बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, 'इस साल की शुरुआत बहुत खराब ढंग से हुई है और इससे राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है हमें मिलकर चीजों का सामना करना होगा। हमें किसी भी आयोजन के लिए तैयार रहना होगा। क्रिकेट भी इससे अलग नहीं है। अब वक्त आ गया है कि बीसीसीआई अपने इस साल की योजना को लेकर तैयारी शुरू करे।'
गौरतलब है कि अरुण धूमल ने पिछले साल अक्टूबर में बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था, इस दौरान वह पिछले तीन महीने से रुके हुए क्रिकेट को दोबारा शुरु करने को लेकर लगातार कदम उठा रहे हैं। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में अब खेल वापस लौट रहा है और घरेलू स्तर पर क्रिकेट फिर से शुरु हो रहा है।

दुनिया भर में शुरु हो चुका है खेल
उन्होंने कहा,'अमेरिका में एनबीए, इंग्लिश प्रीमियर लीग, बुंदेसलीगा शुरू हो चुकी है और यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया में भी घरेलू रग्बी लीग शुरू होने वाली है। ये घोषणाएं और नतीजे हमारे हाथ में नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप का ही उदाहरण लें, इसे टाल दिया गया है तो जब इसकी घोषणा होनी है तो हो।'
बीसीसीआई का मानना है कि वह आईसीसी की ओर से अभी तक विश्व कप को लेकर कोई घोषणा नहीं करने के पीछे काफी वक्त गंवा चुकी है। हितधारकों का कहना है कि अन्य लोग भारत को यह नहीं बता सकते कि वह कब खेल की शुरुआत करे।


Click it and Unblock the Notifications
