For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राहुल द्रविड़ का मुरीद हुआ ICC, बताया वो रिकॉर्ड जो नहीं बना सका है कोई और खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ की बल्लेबाजी का मुरीद न सिर्फ भारतीय फैन्स बल्कि दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटर भी है। राहुल द्रविड़ को उनकी बल्लेबाजी तकनीक के चलते सार्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है। इतना ही नहीं अब राहुल द्रविड़ की फैन लिस्ट में क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का नाम भी शुमार हो गया है।

भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए आईसीसी ने शनिवार को उनके एक खास टेस्ट रिकॉर्ड को शेयर किया है जिसमें उनके अलावा दुनिया का कोई और बल्लेबाज अब तक पहुंच नहीं पाया है। यूं तो राहुल द्रविड़ के नाम टेस्ट क्रिकेट के दर्जनों रिकॉर्ड दर्ज हैं लेकिन आईसीसी ने जो रिकॉर्ड शेयर किया है उसमें यह बताया गया है कि वह भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतने अहम खिलाड़ी क्यों माने जाते रहे हैं।

और पढ़ें: 'ऐसा हुआ तो भगवान भी नहीं बचा सकते', एस बद्रीनाथ ने धोनी की कप्तानी को लेकर किये कई खुलासे

आईसीसी ने अपने ट्विटर हैंडल से राहुल द्रविड़ के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने के रिकॉर्ड को शेयर किया है जिसके अनुसार क्रिकेट इतिहास में इतनी गेंदों का सामना किसी ने नहीं किया जितनी गेंदों का सामना द्रविड़ ने किया है।

आईसीसी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' राहुल द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में 31,258 गेंदों का सामना किया है जो कि टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी भी खिलाड़ी के द्वारा सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने का रिकॉर्ड है। राहुल द्रविड़ के अलावा किसी भी अन्य बल्लेबाज ने आज तक 30,000 से ज्यादा गेंदों का सामना नहीं किया है। द्रविड़ का हर टेस्ट मैच में गेंद खेलने का औसत 190.6 है।'

और पढ़ें: वकार यूनिस ने 1996 विश्व कप को किया याद, कहा- आमिर सोहेल के व्यवहार से था हैरान

गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ को विश्व क्रिकेट में 'द वॉल' के नाम से जाना जाता है। वह 1994 से 2012 तक भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे और उन्होंने अपने खेल से टीम को कई अमग मैचों में जीत दिलाने का काम भी किया। इसके अलावा आईसीसी ने राहुल द्रविड़ पर दिए ब्रायन लारा के एक कोट को भी शेयर किया है। लारा ने द्रविड़ की बल्लेबाजी की प्रशंसा करते हुए कहा था कि अगर मैं जीवनभर किसी की बैटिंग देखना चाहूंगा तो वह राहुल द्रविड़ ही होंगे।

Story first published: Sunday, July 12, 2020, 18:00 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+