T20 World Cup में एबी डिविलियर्स का खेलना हुआ तय, इस शर्त पर टीम में करेंगे वापसी
नई दिल्ली। खिलाड़ियों का फॉर्म और क्रिकेट में गिरते स्तर को ठीक कर वापसी की राह तलाश रही क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने साफ किया है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 2020 टी20 विश्व कप के लिये पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को टीम में वापस शामिल कर सकती हैं। हालांकि वह 2018 में अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों को अलविदा कहकर संन्यास ले चुके हैं लेकिन देश की जरूरत और युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिये वह संन्यास से वापस लौटकर टीम में वापसी कर सकते हैं।
और पढ़ें: U19 CWC: फाइनल में गाली गलौज पर बांग्लादेशी खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों की थी बदतमीजी
खेल के तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी कर चुके एबी डिविलियर्स अभी भी फ्रेंचाइजी आधारित टी-20 टूर्नामेंट्स में सक्रिय हैं।
और पढ़ें: SA vs ENG: 222 रन बनाकर भी हारी साउथ अफ्रीका, मोर्गन की तूफानी पारी से सीरीज जीती इंग्लैंड

ऐसे टीम में वापसी कर सकते हैं एबी डिविलियर्स
एबी डिविलियर्स की टीम में वापसी की पुष्टि करते हुए दक्षिण अफ्रीका टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कहा कि अगर उनकी फॉर्म अच्छी रहती है और वह खुद को टीम में चयन के लिए उपलब्ध बताते हैं तो वह साउथ अफ्रीकी टीम के साथ टी-20 विश्व कप खेल सकते हैं।
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने बाउचर के हवाले से लिखा, 'वह मीडिया और पब्लिक में चर्चा का विषय हैं लेकिन मेरे लिए नहीं हैं। मैंने उनसे बात की थी और आने वाले कुछ दिनों में पता चल जाएगा कि उनको लेकर क्या फैसला होने वाला है। मैंने कोच पद का कार्यभार संभालने के बाद पहले दिन से कहा है कि मैं विश्व कप में अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को लेकर जाना चाहता हूं।'

विश्व कप में भेजना चाहते हैं बेस्ट टीम
दक्षिण अफ्रीकी टीम के मुख्य कोच ने कहा कि हमारा उद्देश्य विश्व कप को जीतना है, उसके लिये हम जो भी कर सकते हैं वो करेंगे। हम चाहते हैं कि हम विश्व कप में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम भेजें।
पूर्व विकेटकीपर ने कहा, 'अगर डिविलियर्स अच्छी फॉर्म में रहते हैं और जितने समय में हमने उन्हें कहा है उतने समय में वे अपने आप को चयन के लिए उपलब्ध बताते हैं तो उन्हें टीम में जरूर होना चाहिए। यह अहम या इस तरह की किसी भी चीज की बात नहीं है। यह विश्व कप में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम भेजने और टूर्नामेंट जीतने की कोशिश करने का मुद्दा है।'

36 के हुए एबी डिविलियर्स, आज है जन्मदिन
पूर्व अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स सोमवार को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने करियर के दौरान वह 78 अतंर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 26.12 की औसत और 135.16 की स्ट्राइक रेट से 1672 रन बनाये हैं।
उन्हें हाल ही में आयोजित हुए बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट की ओर से खेलता देखा गया जिसके बाद वो 29 मार्च से शुरु हो रहे आईपीएल में खेलते नजर आयेंगे।
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल अक्टूबर से नवंबर के बीच किया जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
