For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले गौतम गंभीर, बताया कौन से 2 खिलाड़ी निभायेंगे अहम रोल

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने शुकवार को यूएई में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2021 को लेकर ग्रुप का ऐलान किया है। 16 अक्टूबर से खेली जाने वाली इस सीरीज में क्वॉलिफायर्स राउंड और सुपर 12 के लिये टीमों का ऐलान कर दिया है जिसमें भारत और पाकिस्तान की टीम को एक ही ग्रुप में रखा गया है। यूएई में खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच खेला जाना है। आईसीसी टी20 विश्व कप के इस ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के साथ न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम को भी रखा गया है। वहीं पर दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम को रखा गया है।

इन टीमों के अलावा सुपर-12 में 4 और टीमें खेलेंगी जो कि सुपर-12 से पहले क्वालिफॉयर खेलकर अगले दौर में पहुंचेंगे। इस क्वालिफॉयर में श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंडस और नामिबिया एक ग्रुप में खेलेगी तो वहीं पर बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गुनिया और ओमान की टीम दूसरे ग्रुप में खेलती नजर आयेगी। उल्लेखनीय है कि पहले टी20 विश्व कप का आगाज भारत में किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस की तीसरी लहर के चलते इसे यूएई में शिफ्ट कर दिया गया।

और पढ़ें: अगर 2022 में जीतना है विश्वकप तो टीम में करना होगा बदलाव, कोच रमेश पवार ने गिनाई भारतीय टीम की खामियां

उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान की टीम को एक ही ग्रुप में रखे जाने का मतलब है कि फैन्स को भारत और पाकिस्तान के बीच एक से ज्यादा बार भिड़ते हुए देखने का मौका रहेगा। किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है इसी को देखते हुए आईसीसी ने जानबूझकर दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा है।

भारत-पाकिस्तान की टीम को एक ही ग्रुप में रखे जाने का फैसला सामने आते ही खेल जगत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस अहम मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा पर जीत की जिम्मेदारी होगी।

और पढ़ें: क्या रिलेशनशिप में है केएल राहुल-आथिया शेट्टी, खुद सुनील शेट्टी ने दिया जवाब

पाकिस्तान के खइलाफ अपने पहले मैच के अनुभव पर बात करते हुए गंभारी ने कहा,'जब मैंने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था तो मैं काफी नर्वस और खुश दोनों ही था। तो ऐसे में टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर नये खिलाड़ियों को संभालने की जिम्मेदारी होती है क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ खेलना सिर्फ मैच नहीं बल्कि फीलिंग होती है। हालांकि मैच जीतने के लिये इमोशन से ज्यादा स्किल्स की जरूरत होती है। यह बल्ले और गेंद के बीच का कॉन्टेस्ट होता है। ऐसे में कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा पर पाकिस्तान के खिलाफ कमान संभालने की जिम्मेदारी होगी।'

गौरतलब है कि दोनों टीमें टी20 विश्वकप में आखिरी बार 2016 में एक दूसरे के सामने उतरी थी जहां पर विराट कोहली ने महज 37 गेंदों में नाबाद 57 रनों की पारी खेलकर 119 रनों के लक्ष्य को महज 15.5 ओवर्स में हासिल कर 6 विकेट से जीत हासिल की थी। ईडन गार्डन्स पर खेले गये इस मैच में शाहिद अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम 118 रन ही बना सकी थी। बारिश से प्रभावित इस मैच में खेल को 2 ओवर घटा दिया गया था प्रति पारी 18 ओवर का खेल हुआ था।

Story first published: Friday, July 16, 2021, 19:48 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+