For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 विश्व कप में भारत से नहीं होगी 2019 वाली गलती, 4 नंबर के लिये फिट हुआ यह खिलाड़ी

नई दिल्ली। 2019 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को सेमीफाइनल मैच में हार कर खिताब का सपना छोड़ना पड़ा। भारतीय टीम के इस सपने के बीच अगर कोई दीवार आई थी तो वह न्यूजीलैंड की टीम नहीं बल्कि चौथे नंबर के बल्लेबाज की परेशानी को न दूर कर पाना था। हालांकि भारतीय टीम के लिये पिछले 4 साल से सरदर्द बनी समस्या का आखिरकार निदान हो गया है और ऐसा लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम इस समस्या से उभरकर 6 साल से आईसीसी खिताब को जीतने के सूखे मिटा पाने में सफल होगा।

भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी और 2 बार विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह के जाने के बाद से टीम इंडिया को लगातार इस पोजिशन के लिये समस्याओं से जूझना पड़ा है। इस पोजिशन पर बीच में अंबति रायडु ने लगभग डेढ़ साल तक भारत के लिये बल्लेबाजी की लेकिन विश्व कप से तुरंत पहले विजय शंकर को इस पोजिशन पर खिलाया जाने लगा और विश्व कप में टीम उन्हीं के साथ गई।

और पढ़ें: IND vs NZ: पंत को न खिलाने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बताया- T20 विश्व कप में किसे मिलेगा मौका

हालांकि 2019 विश्व कप के बाद से जबसे श्रेयस अय्यर ने भारत के सीमित ओवर्स की टीम में वापसी का है तबसे वह लगातार 4 नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और कई मौकों पर भारत को अहम जीत दिलाने में भूमिका निभाई।

श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंद में नाबाद 58 रन की पारी खेली और छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। हालांकि बीच में कप्तान विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर की पोजिशन को लेकर प्रयोग करने की कोशिश की जो कि पूरी तरह से असफल साबित हुआ।

और पढ़ें: BBL: होबार्ट में दिखा कैच ऑफ द मिलेनियम, एलेक्स हेल्स की फील्डिंग देख भूल जायेंगे जोंटी रोड्स

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने उन्हें चौथे के बजाय पांचवें नंबर पर कर दिया और खुद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ताकि सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और शिखर धवन को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सके। हालांकि यह कदम कारगर साबित नहीं रहा और भारत को यह मैच 10 विकेट से गंवाना पड़ा।

और पढ़ें: IND vs NZ: क्या भारत को मिल गया है दूसरा धोनी, चहल टीवी पर उठा बड़ा सवाल

आपको बता दें कि टीम मैनेजमेंट ने भी यह साफ कर दिया है कि 4 नंबर पर बल्लेबाजी के लिये श्रेयस अय्यर उनकी पहली पसंद हैं और अब उन्हें ही इस नंबर पर खेलने का लगातार मौका दिया जायेगा।

Story first published: Sunday, January 26, 2020, 11:51 [IST]
Other articles published on Jan 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+