Women T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने तोड़ा भारत का बड़ा रिकॉर्ड, थाइलैंड को 113 रनों से रौंदा

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में जारी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बल्लेबाजी में इतिहास रच दिया। थाइलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम अपना दूसरा मैच खेलने उतरी थी जहां उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए महिला टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिये भारतीय महिला टीम का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका महिला टीम ग्रुप बी में 4 अंक के साथ टॉप पर काबिज है।

और पढ़ें: Women T20 World Cup: हीली ने 26 गेंद में लगाई 50, बांग्लादेश को 86 रनों से रौंद कर जीता मैच

कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेलने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया और निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 195 रन बना दिये। दक्षिण अफ्रीका की ओर से महिला बल्लेबाज लिजेल ली ने 60 गेंदों में 101 रन बनाकर शतकीय पारी खेली जबिक सुने लूस ने 41 गेंद में नाबाद 61 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें: IND vs NZ: T20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

लेजली बनी प्लेयर ऑफ द मैच

लेजली बनी प्लेयर ऑफ द मैच

लेजलि को उनकी शतकीय पारी के लिये प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। वह इस विश्व कप में शतक लगाने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी हैं। अपनी शतकीय पारी के दौरान लेजलि ने 16 चौके और 3 छक्के लगाये। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने महज 13 रन के स्कोर पर डेन वैन नीकर्क के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया था। हालांकि इसके बाद लेजलि और लूस ने मिलकर दूसरे विकेट के लिये 131 रनों की साझेदारी करते हुए पारी को संभाला। लेजलि 16वें ओवर में 101 रन बनाकर आउट हुईं।

दक्षिण अफ्रीका ने तोड़ा भारत का रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका ने तोड़ा भारत का रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने पहली बार महिला विश्व कप में शिरकत कर रही थाईलैंड की टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नाम था जिन्होंने साल 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट खोकर 194 रन बनाए थे।

गौरतलब है कि आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में यह महज तीसरा मौका है, जब किसी टीम ने 190 से ज्यादा रनों का स्कोर बनाया है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम है, जिसने 2014 में आयरलैंड महिला टीम के खिलाफ 4 विकेट पर 191 रन बनाए थे।

82 रन पर सिमटी थाईलैंड

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की टीम महज 82 रन पर ऑल आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से शबनीम इस्मैल और स्यून लुईस ने 3-3 विकेट चटकाये। थाईलैंड की ओर से कमचौम्पू ने सबसे ज्यादा 26 रनों की पारी खेली जबकि सुथिरुअंग ने 13 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी महिला खिलाड़ी दहाईं का आंकड़ा भी नहीं छू सकी और 82 रन के स्कोर पर सिमट गई।

Story first published: Friday, February 28, 2020, 15:46 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+