IND vs NZ: T20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में जारी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम का जलवा जारी है। गुरुवार को मेलबर्न में हुए मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को हरा कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। लीग स्टेज पर भारतीय टीम ने अब तक खेले गये तीनों मैच में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाये जिसका पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर महज 129 रन ही बना सकी और भारतीय टीम ने 4 रन से इस मैच को जीत लिया।
और पढ़ें: IND vs NZ: अगर भारतीय टीम ने किया यह 4 काम तो ओवल में लहरायेगी जीत का परचम
भारत के लिये शेफाली वर्मा ने एक बार फिर से 46 रन की तेज तर्रार पारी खेली और 34 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 46 रन बनाये।
और पढ़ें: दिल्ली हिंसा पर सहमा क्रिकेट जगत, जानें क्या बोले युवराज-सहवाग और कैफ समेत अन्य खिलाड़ी

भारतीय गेंदबाजों ने फिर किया कमाल
भारतीय महिला टीम के लिये एक बार फिर गेंदबाजोंं ने कमाल करते हुए मैच को जिताने में अहम भूमिका निभाई और कीवी टीम को रन बनाने से रोक लिया। भारतीय टीम के लिये दीप्ती शर्मा, शिखा पांडे, राधा यादव, पूनम यादव और राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक-एक विकेट हासिल किये लेकिन रनों में कंजूसी करके न्यूजीलैंड की टीम पर लगातार दबाव बनाया और अंत में रोमांचक स्थिति में पहुंचने के बावजूद मैच को जीत लिया।

आखिरी ओवर्स में रोमांचक हो गया था मैच, दबाव में भारत जीता
भारतीय टीम 18वें ओवर तक जीत को लेकर लगभग निश्चित हो गयी थी लेकिन पूनम यादव के 19वें ओवर में ऐसा कुछ घटा कि एक बार फिर भारत पर दबाव आ गया। कीवी टीम को जीत के लिये 12 गेंद में 34 रन की दरकार थी।
हरमनप्रीत कौर ने 19वें ओवर की जिम्मेदारी पूनम यादव को दी जिन्होंने अपने 3 ओवर में 1 विकेट लेकर 14 रन दिये थे। कीवी टीम के लिये एमेलिया केर ने इस ओवर में 4 चौके लगाकर इस ओवर से 18 रन बटोरे और अपनी टीम को वापस ले आयी। जिसके बाद आखिरी ओवर में जीत के लिये कीवी टीम को 12 रन की दरकार थी।

शिखा पांडे ने भारत को जिताया मैच
भारतीय टीम के लिये आखिरी ओवर की जिम्मेदारी शिखा पांडे को दी गई जिनकी पहली ही गेंद पर हेली जेनसन के बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और 4 रन मिल गये। अगली गेंद पर जेनसेन का कैच ड्रॉप हुआ और कीवी टीम को जीत के लिये 4 गेंद में 7 रन की दरकार रह गई।
शिखा पांडे ने अगली 2 गेंद निकाल दी और कीवी टीम को जीत के लिये 9 रन की दरकार बची। पांचवी गेंद पर एमिलिया केर ने स्कूप शॉट खेला और 4 रन और बटोरे। आखिरी गेंद पर कीवी टीम को जीत के लिये 5 रन और सुपर ओवर खेलने के लिये 4 रन की दरकार थी। शिखा पांडे ने यॉर्कर फेंकी और रन लेने के चक्कर में एमिलिया रन आउट हो गई। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 4 रन से इस मैच को जीत लिया।

शेफाली वर्मा बनी प्लेयर ऑफ द मैच
भारत के लिये शेफाली वर्मा एक बार फिर प्लेयर ऑफ द मैच बनी। 34 गेंद में उनकी 46 रनों की तूफानी पारी के लिये प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। भारत की ओर से शेफाली वर्मा के अलावा तान्या भाटिया ने 23 रनों के पारी खेली। इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी ज्यादा रन नहीं बना सका।
भारत को लीग स्टेज का अपना आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ 29 फरवरी को मेलबर्न के मैदान पर ही खेलना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
