Women T20 World Cup: हीली ने 26 गेंद में लगाई 50, बांग्लादेश को 86 रनों से रौंद कर जीता मैच
नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाने की रेस में लगी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लीग स्टेज में अपने तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश को रौंद कर अपनी उम्मीद को जिंदा रखा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ग्रुप ए के अपने तीसरे मकाबले में लगातार दूसरी जीत हासिल की। टी20 विश्व कप में 4 बार की खिताब चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
और पढ़ें: Women T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भी नाराज हैं भारतीय कप्तान, जानें क्यों
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज एक विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 189 रन बनाये और बांग्लादेश को 190 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम कुछ खास नहीं कर पाई और निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 103 रन बनाये। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 86 रनों से रौंद दिया और ग्रुप तालिका में भारत के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
और पढ़ें: Women T20 World Cup: जानें कौन हैं शैफाली वर्मा जिसकी बल्लेबाजी के फैन हैं वीरेंद्र सहवाग

अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है और वह चार अंकों के साथ अंकतालिका में भारत के बाद दूसरे नंबर पर है। वहीं, बांग्लादेश को दो मैचों में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। इस बड़ी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट काफी बढ़ गया है। वहीं सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये जहां ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ जीत की दरकार है वहीं न्यूजीलैंड की टीम को रेस में बने रहने के लिये पहले ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा और फिर बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी।
न्यूजीलैंड की टीम को भारत के खिलाफ हुए मुकाबले में आज 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।

एलिस हीली ने 26 गेंदों में ठोंका अर्धशतक, खेली 83 रनों की पारी
ऑस्ट्रेलिया के लिये सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली और बेथ मूनी ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिये 151 रनों की साझेदारी की। इस दौरान एलिसा हीली ने 53 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 83 रनों की पारी खेली और महज 26 गेंद में ताबड़तोड़ अर्धशतक पूरा किया। हीली ने अपने टी20 करियर का यह दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया। इससे पहले हीली ने आयरलैंड के खिलाफ 2018 में महज 21 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था।
हीली के अलावा बेथ मूनी ने भी 58 गेंद में 9 चौकों की मदद से नाबाद 81 रन की पारी खेली, वहीं एश्ले गार्डनर ने 9 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 22 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से कप्तान सलमा खातुन को एक विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने बिखरी बांग्लादेश
बांग्लादेश के लिए फरजाना हक ने 35 गेंदों पर चार चौकों की बदौलत 36, निगार सुल्ताना ने 19, शमीमा सुल्तान ने 13 और रूमाना अहमद ने 13 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगन के तीन विकेटों के अलावा जेसन जोनासन ने दो और एनाबेल सदरलैंड तथा निकोला कैरी ने एक-एक विकेट लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
