For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC Rankings: टेस्ट सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के दम पर अश्विन-मयंक ने मारी लंबी छलांग, एजाज को भी हुआ फायदा

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में समाप्त हुई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत हासिल करने के बाद टेस्ट रैंकिंग में भारत ने एक बार फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस बीच बुधवार को खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग भी जारी हुई जिसमें भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अच्छा खासा फायदा हुआ है। वहीं पर कीवी टीम के लिये शानदार प्रदर्शन करने वाले एजाज पटेल ने भी लंबी छलांग लगाई है।

और पढ़ें: IND vs SA: टी20 के बाद अब वनडे प्रारूप के कप्तान बने रोहित शर्मा, विराट कोहली से छिनी कमान

मुंबई में खेले गये टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले मयंक अग्रवाल ने आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग (बल्लेबाज) में 30 पायदान की छलांग लगाई और अब 11वें पायदान पर काबिज हो गये हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली छठे पायदान पर जबकि न्यूजीलैंड सीरीज में न खेलने वाले रोहित शर्मा 5वें पायदान पर काबिज हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 903 रेटिंग प्वाइंट के साथ टॉप पर बरकरार हैं।

और पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे पर रहाणे का हुआ डिमोशन, BCCI ने टेस्ट सीरीज के लिये किया भारतीय टीम का ऐलान

मयंक अग्रवाल ने लगाई 30 पायदान की छलांग

मयंक अग्रवाल ने लगाई 30 पायदान की छलांग

मयंक अग्रवाल ने वानखेड़े टेस्ट के दौरान 150 और 62 रनों की पारियां खेली जिसके दम पर भारतीय टीम ऐसी स्थिति में पहुंच गई जहां से उसके लिये जीत हासिल करना आसान हो गया। वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करने से महज एक पायदान दूर हैं। नवंबर 2019 में मयंक अग्रवाल ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 10वां स्थान हासिल किया था। वहीं पर भारतीय मूल के कीवी खिलाड़ी एजाज पटेल को भी 23 पायदान का फायदा हुआ है और अब वो गेंदबाजों की रैंकिंग में 38वें पायदान पर पहुंच गये हैं।

करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे एजाज पटेल

करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे एजाज पटेल

एजाज पटेल ने मुंबई में खेले गये टेस्ट मैच में 14 विकेट हासिल किये और एक पारी में 10 विकेट चटकाने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले यह कारनामा जिम लेकर और अनिल कुंबले के नाम रहा था। एजाज पटेल ने अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग को पीछे छोड़ दिया है जो कि 53वां स्थान था। एजाज ने सीरीज की शुरुआत 62वें पायदान से की थी।

पटेल के अलावा जिन खिलाड़ियों को आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में फायदा मिला है उसमें सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (21 स्थान का फायदा, 45वीं रैंकिंग), तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (4 पायदान का फायदा, 41वीं रैंकिंग) और कीवी टीम के बल्लेबाज डैरिल मिचेल (26 पायदान का फायदा, 78वीं रैंकिंग) का नाम भी शामिल है।

पैट कमिंस से टॉप का खिताब हथियाने के करीब अश्विन

पैट कमिंस से टॉप का खिताब हथियाने के करीब अश्विन

2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के लिये सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन को भी रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है और 43 रेटिंग प्वाइंग हासिल करते हुए वह दूसरे पायदान पर पहुंच गये हैं। इसके साथ ही उन्होंने पहले पायदान पर काबिज पैट कमिंस से अपने रेटिंग प्वाइंट के अंतर को भी कम कर लिया है। रविचंद्रन अश्विन फिलहाल 883 प्वाइंट के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं जबकि तीसरे पायदान पर काबिज जोश हेजलवुड उनसे 67 अंक पीछे हैं। वहीं ऑलराउंडर की रैंकिंग में भी अश्विन को एक पायदान का फायदा हुआ है और वो दूसरे पायदान पर पहुंच गये हैं, जबकि चोट के चलते मुंबई टेस्ट से बाहर रहने वाले रविंद्र जडेजा को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वो चौथे पायदान पर खिसक गये हैं।

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को एक पायदान का फायदा हुआ है और वो ऑलराउंडर की रैंकिंग में तीसरे जबकि गेंदबाजों की फेहरिस्त में 14वें पायदान पर पहुंच गये हैं। श्रीलंका की टीम ने हाल ही में खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप किया है और टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में टॉप पर काबिज है।

Story first published: Wednesday, December 8, 2021, 21:41 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+