For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: टी20 के बाद अब वनडे प्रारूप के कप्तान बने रोहित शर्मा, विराट कोहली से छिनी कमान

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट और वनडे सीरीज के लिये घोषित की जाने वाली टीम के चयन के लिये बुधवार को हुई भारतीय चयन समिति की बैठक आखिरकार समाप्त हो गई, जिसके बाद चयनकर्ताओं ने बेहद चौंकाने वाले फैसलों का ऐलान किया है। खेल विशेषज्ञों को पहले से ही इस फैसले का अंदेशा था लेकिन बुधवार को हुई बैठक में इस पर आखिरी मुहर लग गई। भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम की चयन समिति ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिये 18 सदस्यीय टीम का चयन करने के साथ ही सीमित ओवर्स प्रारूप की कप्तानी पर बड़ा फैसला करते हुए रोहित शर्मा को पूरी तरह से वनडे और टी20 प्रारूप का कप्तान बनाये जाने का ऐलान किया है।

और पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे पर रहाणे का हुआ डिमोशन, BCCI ने टेस्ट सीरीज के लिये किया भारतीय टीम का ऐलान

विराट कोहली ने टी20 विश्वकप 2021 से पहले टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था जिसके बाद सभी को एक यादगार टूर्नामेंट की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भारत को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार मिली जिसकी वजह से वह टी20 विश्वकप के लीग स्टेज से बाहर हो गई। भारत के बाहर हो जाने के साथ ही विराट कोहली की कप्तानी को लेकर सवाल उठाये जाने लगे।

और पढ़ें: मौजूदा समय के 4 तेज गेंदबाज जो बन सकते हैं भारत के अगले जहीर खान, बेहद शानदार है रिकॉर्ड

2023 विश्वकप तक वनडे की कमान संभालना चाहते थे कोहली

2023 विश्वकप तक वनडे की कमान संभालना चाहते थे कोहली

कोहली ने टी20 प्रारूप की कमान छोड़ने का ऐलान पहले ही कर दिया था जिसकी वजह से विश्वकप खत्म होने के बाद रोहित शर्मा को टी20 प्रारूप का नया कप्तान बना दिया गया है, हालांकि विश्वकप के खराब प्रदर्शन के बाद स्प्लिट कैप्टेंसी पर चर्चा तेज हो गई और रोहित को वनडे की भी कप्तानी दी जाने की मांग की जाने लगी। हालांकि जब विराट कोहली ने टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ने की बात कही थी तो उन्होंने उम्मीद जताई थी कि वो 2023 वनडे विश्वकप तक टीम की कमान संभालते नजर आयेंगे।

गौरतलब है कि जब बुधवार को भारतीय टीम का ऐलान किया गया तो चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को वनडे टीम की कमान सौंपने का भी ऐलान किया और साफ किया कि विराट कोहली सिर्फ टेस्ट प्रारूप की ही कमान संभालते नजर आयेंगे, जबकि रोहित शर्मा टी20 और वनडे प्रारूप की कमान संभालेंगे।

कोहली से बात कर रोहित को बनाया नया कप्तान

कोहली से बात कर रोहित को बनाया नया कप्तान

उल्लेखनीय है कि चयन समिति ने इस फैसले को लेने से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा से बात करते हुए 2022 में खेले जाने वनडे कैलेंडर पर भी चर्चा की जिसके अनुसार भारत को बेहद कम वनडे मैच खेलने हैं, ऐसे में सीमित ओवर्स को पूरी तरह से अलग रखने के लिये चयन समिति ने आपसी सहमति के बाद इस फैसले का ऐलान किया है। आपको बता दें कि विराट कोहली को भी कप्तानी छोड़ने के इस फैसले से काफी फायदा देखने को मिलेगा और उन पर वर्कलोड को मैनेज करने में आसानी होगी। इसके साथ ही चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को टेस्ट प्रारूप का उपकप्तान भी बना दिया है और अजिंक्य रहाणे को बतौर खिलाड़ी साउथ अफ्रीका दौरे पर मौका दिया है।

कप्तानी में शानदार रहा है कोहली का रिकॉर्ड

कप्तानी में शानदार रहा है कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है और भारत के लिये 95 मैचों की कमान संभालते हुए 65 मैचों में जीत दिलाई है। इस दौरान भारत को 27 मैचों में हार तो 3 मैच टाई या बेनतीजा का सामना करना पड़ा है। विराट कोहली बतौर वनडे कप्तान भारत के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 95 मैचों में 5320 रन बनाये हैं। इस लिस्ट में पहला नाम एम एस धोनी का है जिन्होंने 200 मैचों में 6641 रन बनाये थे।

इतना ही बतौर भारतीय कप्तान वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली (21) के ही नाम है। वहीं ओवरऑल लिस्ट में रिकी पोंटिंग (22) सबसे ऊपर काबिज हैं।

Story first published: Wednesday, December 8, 2021, 20:21 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+