IND vs NZ: अगर भारतीय टीम ने किया यह 4 काम तो ओवल में लहरायेगी जीत का परचम
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 29 मार्च से क्राइस्टचर्च के हेडिंग्ले ओवल मैदान पर खेला जायेगा। भारतीय टीम ने इस मैदान पर आज तक किसी भी प्रारूप में कोई भी मैच नहीं खेला है, तो ऐसे में भारतीय टीम के लिये इस मैदान पर खेलना बिल्कुल नया अनुभव होगा। वहीं कीवी टीम का इस मैदान पर बेहद शानदार रिकॉर्ड रहा है। कीवी टीम ने इस मैदान पर 6 मैच खेले हैं जिसमें से उसे सिर्फ 1 मैच में ही हार का सामना करना पड़ा है।
और पढ़ें: IND vs NZ: रवि शास्त्री ने बताया, कैसे सदी की सबसे महान टीम बनेगी 'विराट सेना'
ओवल के मैदान पर कीवी टीम ने आखिरी बार श्रीलंका का सामना किया था जहां उसने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को 423 रन से मात देकर जीत हासिल की थी। वेलिंगटन में खेले गये पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम हर हाल में यहां पर जीत हासिल करना चाहेगी। हालांकि यह आसान नहीं होगा फिर भी अगर भारतीय टीम अगले मैच में इन 4 पहलुओं पर ध्यान दे तो वह ओवल के मैदान पर जीत का परचम लहरा पायेगी।
और पढ़ें: IND vs NZ: 6 कारण जिनकी वजह से दूसरा टेस्ट भी हार सकती है 'विराट सेना', मुश्किल है जीत

जसप्रीत बुमराह को मिले आराम
चोट के बाद मैदान पर वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह के लिये विकेटों की तलाश जारी है। मैदान पर वापस लौटने के बाद जसप्रीत बुमराह अपनी पुरानी लय में नहीं दिखे हैं और न्यूजीलैंड दौरे पर खेले गये 8 मैचों में सिर्फ 7 विकेट ही हासिल कर पाये हैं। इसमें से 6 विकेट उन्होंने टी20 सीरीज के दौरान हासिल किये थे। वनडे सीरीज के दौरान करियर में पहली बार जसप्रीत बुमराह को एक भी विकेट नहीं मिली थी, वहीं पर पहले टेस्ट मैच में सिर्फ 1 विकेट ही निकाल पाये थे।
ऐसे में विराट कोहली को जसप्रीत बुमराह को आराम देकर टीम में नवदीप सैनी को मौका देना चाहिये। अभ्यास मैच के दौरान सैनी ने भारत के लिये 4 विकेट हासिल किये थे और कीवी टीम के खिलाफ वह गेंदबाजी के मुफीद पिच पर बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। विराट कोहली इस मैच में मोहम्मद शमी को आराम देकर उमेश यादव को भी मौका दे सकते हैं।

सलामी जोड़ी ले बल्लेबाजी की जिम्मेदारी
भारतीय टीम के लिये जबसे सलामी बल्लेबाजी में चोटिल होकर रोहित शर्मा बाहर गये हैं तब से सलामी जोड़ी ने कीवी टीम के खिलाफ एक अच्छी शुरुआत नहीं दी है। फिर चाहे वह 3 मैचों की वनडे सीरीज हो या पहले टेस्ट मैच में खेली गई दोनों पारियां। इस दौरान भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का फ्लॉप शो लगातार जारी है। ऐसे में दिग्गजों की राय है कि शुबमन गिल को मौका देना चाहिेये लेकिन विराट कोहली की मानें तो वह पृथ्वी शॉ को एक बार फिर सलामी बल्लेबाजी का मौका देंगे। ऐसे में अगर भारतीय टीम को जीत चाहिये तो उसे पृथ्वी शॉ से एक अच्छी पारी की दरकार होगी।

विराट कोहली को खेलनी होगी कप्तानी पारी
पिछले कुछ समय से फॉर्म को लेकर जूझ रहे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को भी अगले मैच में संभल कर खेलने की जरूरत होगी। भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान विराट कोहली का बल्ला पिछले कुछ समय से खामोश चल रहा है। वह कीवी दौरे पर अब तक 200 रन भी पूरे नहीं कर पाये हैं। ऐसे में विराट कोहली को ओवल में अपनी जिम्मेदारी संभालनी होगी।

रहाणे-पुजारा को खेलना होगा अटैकिंग क्रिकेट
पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने बल्लेबाजी में थोड़ा सा दम दिखाया लेकिन उनके डिफेंसिव खेल की वजह से वह ज्यादा रन नहीं बना पाये। वहीं चेतेश्वर पुजारा का भी यही हाल रहा जिसकी वजह से मयंक अग्रवाल पर दबाव आ गया और वह भी लूज शॉट खेलकर आउट हो गये। ऐसे में उम्मीद होगी कि भारतीय टीम के लिये वह इस मैच में थोड़ा तेजी से रन बनाये और दबाव में आने से बचाये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
