दिल्ली हिंसा पर सहमा क्रिकेट जगत, जानें क्या बोले युवराज-सहवाग और कैफ समेत अन्य खिलाड़ी
नई दिल्ली। नागरिकता संशोशन कानून को लेकर भारत की राजधानी दिल्ली में लगातार तनाव बना हुआ है। रविवार को दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में इस मुद्दे को लेकर दो गुटों में हुई हिंसा के बाद से हालात लगातार तनाव भरे बने हुए हैं। देश की राजधानी में ऐसे हालात को देखकर न सिर्फ स्थानीय नागरिक बल्कि क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों का भी दिल भर गया है और उन्होंने इस मसले पर लोगों से शांति और संयम बनाये रखने की अपील की है।
और पढ़ें: IND vs NZ: रवि शास्त्री ने बताया, कैसे सदी की सबसे महान टीम बनेगी 'विराट सेना'
इस मुद्दे पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ और हरभजन सिंह समेत कई खिलाड़ियों ने ट्वीट के जरिये अपनी बात रखी है और लोगों से संयम बनाये रखने की अपील की है। खिलाड़ियों ने लोगों से शांति रखने की अपील करते हुए कहा कि देश में कई भी होने वाली ऐसी घटना निंदनीय है, लोगों से अपील है कि वह शांति बनायये रखें और भड़काऊ चीजों को दरकिनार कर एकता बनाये रखें।
और पढ़ें: IND vs NZ: 6 कारण जिनकी वजह से दूसरा टेस्ट भी हार सकती है 'विराट सेना', मुश्किल है जीत
|
जानें क्या बोल युवराज सिंह
भारतीय टीम को 2 बार विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने दिल्ली में हो रही हिंसा को दिल तोड़ने वाला बताते हुए लोगों से शांति की अपील की है।
युवराज सिंह ने लिखा- 'दिल्ली में क्या हो रहा है... यह दिल तोड़ने वाला है। मेरी सभी से गुजारिश है कि कृपया शांति और सौहार्द बनाए रखें। उम्मीद है कि अधिकारी इस तरह की स्थिति को रोकने के लिए सही कदम उठाएंगे। अंत में हम सभी इंसान हैं। हमें एक-दूसरे से प्यार और सम्मान की जरूरत है।'
|
सहवाग ने भी की लोगों से शांति बनाये रखने की अपील
वहीं भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और विस्फोटक खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली में हो रही हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
उन्होंने लिखा- 'दिल्ली में जो हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मेरी आप सभी से अपील है कि शांत रहें और दिल्ली में शांति बनाए रखें। इस महान देश की राजधानी पर कोई भी चोट या नुकसान दाग की तरह है। मैं सभी के लिए शांति और एकता की अपील करता हूं।'
|
हरभजन सिंह बोले- न पहुंचाये एक-दूसरे को नुकसान
भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह ने लोगों से एक-दूसरे को नुकसान न पहुंचाने की अपील की।
हरभजन सिंह ने लिखा- 'अपने ही अपनों को क्यूं मार रहे हैं??? मेरी आप सभी लोगों से प्रार्थना है कि प्लीज एक-दूसरे को नुकसान मत पहुंचाइए।'
|
कैफ ने कहा- हिंसा से नहीं हुआ किसी का भला
वहीं टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी और बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कहा कि नफरत और हिंसा से किसी के घर नहीं बस सकते। भारत के भविष्य के लिये हिंसा को छोड़कर एक साथ खड़े हों।
कैफ ने लिखा- 'मानव जाति के इतिहास में कभी भी नफरत और हिंसा से घर नहीं बसे, बल्कि तबाही हुई है। हम इस दुनिया में सबसे अलग और जीवन को जीने वाले देश के लोग हैं। इसे अपनी ताकत की तरह इस्तेमाल कीजिए। प्लीज... अपने बच्चों और भारत के भविष्य के लिए एक साथ खड़े रहिए।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
