Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Womens T20 World Cup: पाकिस्तान की टीम को लगा दोहरा झटका, बाहर हुई कप्तान

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में जारी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में शुक्रवार को पाकिस्तान की टीम को दोहरा झटका लगा। पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेले गये दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान की टीम को 42 रन से हार का सामना करना पड़ा और फिर अंगूठे में चोट के चलते पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ जारी आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं। पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के आगामी अभियान के लिये बिस्माब मारूफ की जगह नाहिदा खान को शामिल किया गया है।

और पढ़ें: Women T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भी नाराज हैं भारतीय कप्तान, जानें क्यों

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की पुष्टि करते हुए साफ किया है कि बिस्माह मारूफ अब विश्व कप के आगे के अभियान में टीम का नेतृत्व नहीं कर पायेंगे।

और पढ़ें: BCCI ने बदला रणजी ट्रॉफी का बड़ा नियम, बदल जायेगा भारत का घरेलू क्रिकेट

पीसीबी ने दिया बयान, बताया कब होगी सर्जरी

पीसीबी ने दिया बयान, बताया कब होगी सर्जरी

पीसीबी ने ग्रुप में बचे बाकी 2 मैचों के लिये नये कप्तान की घोषणा करते हुए कहा कि टीम की सीनियर खिलाड़ी जावेरिया खान ग्रुप स्टेज के बचे हुए 2 मैचों में टीम की कमान संभालेंगी।

पीसीबी ने कहा,' अंगूठे में चोट के चलते बिस्माह विश्व कप से बाहर हो गई हैं। अब रविवार को सिडनी में एक ऑर्थोपेडिक सर्जन से सलाह लेने के बाद उनकी सर्जरी कराई जायेगी। टीम की कमान अब जावेरिया खान संभालेंगी।'

ऐसे लगी मारूफ को चोट

ऐसे लगी मारूफ को चोट

शुक्रवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे का सामना कर रही थी। पाकिस्तान के लिये लक्ष्य का पीछा कर रही बिस्माह मारूफ तेज गेंदबाज कैथरीन ब्रंट का सामना कर रही थी, तभी उनकी गेंद पर शॉट खेलते समय गेंद उनके अंगूठे में लगी और वह चोटिल हो गई।

मारूफ का चोटिल होना पाकिस्तान टीम के लिये सेमीफाइनल की राह में बड़ी रुकावट साबित हो सकता है। वह पाकिस्तान के लिये 108 टी20 मैच खेल चुकी हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गये मैच में मारूफ ने नाबाद 38 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी।

कौन हैं मारूफ की जगह टीम में शामिल नाहिदा

कौन हैं मारूफ की जगह टीम में शामिल नाहिदा

मारूफ की जगह पाकिस्तान टीम में शामिल की गई नाहिदा अपना पिछला टी-20 मैच दिसंबर 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ मलेशिया में खेली थी। उन्होंने तीन पारियों में अब तक केवल 15 रन ही बनाए हैं। 33 साल की नाहिदा की वनडे फॉर्म बेहतरीन चल रही है और उन्होंने पिछली पांच पारियों में 230 रन बनाए हैं।

महिला टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान को अपना अगला मैच रविवार को सिडनी में दक्षिण अफ्रीका से और फिर मंगलवार को थाईलैंड से खेलना है।

Story first published: Sunday, March 1, 2020, 14:24 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+