विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में बढ़ी इंग्लैंड की मुश्किलें, आईसीसी ने फिर से काटे 3 प्वाइंट
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से आयोजित की जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे संस्करण में इंग्लैंड की टीम के लिये मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में अब तक 7 अंक गंवा चुकी इंग्लैंड की टीम के लिये गुरुवार को मुश्किलें उस वक्त बढ़ गई जब आईसीसी ने उसके कुल अंकों में 3 और अंक काटने का ऐलान किया। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे संस्करण के दौरान स्लो ओवर रेट के तहत टीमों पर जुर्माना लगाने का नियम है, जिसके तहत जो भी टीम इस नियम के तहत दोषी पायी जाती है उसके प्रति ओवर के हिसाब से एक अंक काट दिये जाते हैं।
और पढ़ें: Ashes 2021-22: एडिलेड टेस्ट में क्यों ब्लैक ऑर्म बैंड पहन कर उतरे खिलाड़ी
इस नियम के तहत भारत और इंग्लैंड की टीम को अगस्त में 2-2 अंक से हाथ धोना पड़ा था, जिसके बाद भारतीय टीम ने अब तक स्लो ओवर रेट की गलती को दोहराया नहीं है। हालांकि इंग्लैंड की टीम इससे सबक लेती हुई नजर नहीं आयी और गाबा के मैदान पर खेले गये एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में स्लो ओवर रेट के तहत 5 अंक और 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना झेला।
और पढ़ें: अश्विन ने बताया कौन है स्पिन के खिलाफ भारत का बेस्ट विकेटकीपर, धोनी,साहा या फिर कार्तिक

ICC ने फिर काटे इंग्लैंड के 3 अंक
गुरुवार को आईसीसी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गाबा टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड की टीम स्लो ओवर रेट के तहत 5 नहीं बल्कि 8 ओवर्स पीछे थी, इसकी वजह से उसके अंकों में 5 के बजाय 8 अंक काटे जायेंगे। इसके चलते इंग्लैंड के खाते में से 3 अंक और कम कर दिये गये हैं। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में महज 16 अंक हासिल करने वाली इंग्लैंड की टीम इन कटौतियों की वजह से 6 अंक पर पहुंच गई है। वहीं प्वाइंटस की कटौतियों का फर्क उसके जीत प्रतिशत पर भी पड़ा है और वो 10 प्रतिशत के 7वें पायदान पर खिसक गई है।

अब तक 10 अंक गंवा चुकी है इंग्लैंड
आईसीसी ने कटौती को लेकर जारी बयान में कहा,'गाबा टेस्ट के दौरान इंग्लैंड की टीम 8 ओवर्स दूर रह गई थी (न कि पहले बताये गये 5 ओवर्स), ऐसे में उन पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगा। आईसीसी के नियमों के अनुसार मैच फीस पर 100 प्रतिशत की अधिकतम सीमा होने के चलते उन पर फीस को लेकर कोई अतिरिक्त जुर्माना नहीं लगाया जायेगा, हालांकि प्वाइंट सिस्टम में ऐसी कोई सीमा नहीं होने की वजह से उनके विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के खाते से 3 अंक और काटे जायेंगे।'
इंग्लैंड के लिये आईसीसी का यह फैसला बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता है। इन 10 अंकों की अहमियत आने वाले समय में पता लगेगी जब यह अंक फाइनल में पहुंचने वाली टीम का भविष्य तय करते नजर आयेंगे। गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम एशेज में खेले गये पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से हारी थी और अब एडिलेड टेस्ट के दो दिन का खेल पूरा होने का बाद पिछड़ती ही नजर आ रही है।

सबसे ज्यादा अंक होने के बावजूद भारत तीसरे नंबर पर
आपको बता दें कि टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा अंक भारतीय टीम (42) के पास हैं लेकिन उसका जीत प्रतिशत (58.33) कम होने की वजह से वह चौथे पायदान पर है। वहीं पर श्रीलंका की टीम (24 अंक, 100 प्रतिशत) फिलहाल सबसे टॉप पर काबिज है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने गाबा का मैच जीतने के बाद (12 अंक, 100 प्रतिशत) दूसरे पायदान पर कब्जा कर लिया है, जबकि पाकिस्तान की टीम (36 अंक, 75 प्रतिशत) तीसरे पायदान पर खिसक गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications