
ऐसे बन सकते हैं पंत मैच विनर
उल्लेखनीय है कि ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करने का काम किया जिसके बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन कर पहले ऑस्ट्रेलिया में और फिर इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का कारनामा किया और उसी फॉर्म को पंत इंग्लैंड दौरे पर भी जारी रखना चाहेंगे। मिड डे को दिये गये एक इंटरव्यू में बात करते हुए भारतीय टीम के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा कि इंग्लिश परिस्थितियों में खेलना आसान नहीं होगा। अगर पंत को मैच विनर बनना है तो उन्हें क्रीज पर ज्यादा समय बिताना होगा और हर गेंद को मारने के बजाये मि़डिल करने के लिये देखना होगा।
उन्होंने कहा,'टीम में शामिल होने के बाद से लेकर अब तक वह काफी मेच्योर क्रिकेटर बन चुके हैं, उनके पास कई सारे शॉटस खेलने की ताकत है और वो आसानी से मारते नजर आते हैं, हालांकि इंग्लैंड में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा। उन्हें मैदान पर ज्यादा से ज्यादा मिडिल बैट से गेंदों को खेलना होगा और हर गेंद को मारने की ओर नहीं देखना चाहियेे। ऐसा ही कुछ हम लोग रोहित शर्मा के लिये भी कहा करते थे जिनके पास कई सारे शॉटस से लेकिन वो गेंद को आगे निकलकर मारने में ज्यादा विश्वास जताते हैं।'

इंग्लैंड अलग जगह, समय लेना जरूरी
1983 में भारत को विश्व कप जिताने वाले भारतीय कप्तान कपिल देव का मानना है कि ऋषभ पंत की हालत फिलहाल वैसी है जैसे कि रोहित शर्मा की पहली थी। कपिल देव का मानना है कि पंत टीम के लिये बेहद अहम खिलाड़ी हैं जिनकी बैटिंग देखना काफी मजेदार होता है।
उन्होंने कहा,' पंत को लेकर मेरी बस एक ही सलाह है कि वह अपने बल्लेबाजी की शॉटस रेंज को दिखाने से पहले थोड़ा समय लें। इंग्लैंड बाकी जगहों से अलग है। उन्हें बल्लेबाजी करते देखना बेहद शानदार है, बस ध्यान देने की जरूरत है।'

क्रिकेट में बेस्ट है टेस्ट प्रारूप
इस दौरान कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर अपने प्रेम का इजहार भी किया और बताया कि उन्हें क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप को बैठकर सारा दिन देखने में मजा आता है।
उन्होंने कहा,' यह सच है कि मैं टेस्ट क्रिकेट का काफी बड़ा फैन हूं। मुझे दिन भर के खेल का लुत्फ उठाना काफी पसंद है। अगर काम के चलते मैं टीवी से दूर रहता हूं तो मैं हाइलाइटस देखता हूं। मैं हमेशा जितना देख सकता हूं उतना देखने की कोशिश करता हूं, टेस्ट क्रिकेट की बराबरी कोई भी प्रारूप नहीं कर सकता है।'


Click it and Unblock the Notifications
