For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SA vs ENG: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में ऐसे कट सकते हैं प्वाइंटस, दक्षिण अफ्रीका बनी पहली टीम

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत 4 मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-1 से जीत लिया है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के लिये पहले मैच के बाद से किसी भी मैच में कुछ अच्छा नहीं हुआ। जहां तीसरे मैच में कगिसो रबाडा के सेलिब्रेशन को लेकर आईसीसी ने एक मैच का बैन लगा दिया वहीं चौथे और आखिरी मैच में तेज गेंदबाज वरनैन फिलैंडर पर भी डेमिरिट अंक दिया गया।

और पढ़ें: U19 CWC: खेतों में मजदूरी से लेकर मैदान पर विकेट चटकाने तक की कहानी, जानें कौन हैं कार्तिक त्यागी

हालांकि फिलैंडर अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे थे। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के प्वाइंटस टेबल में 146 प्वाइंटस के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। पहले नंबर पर भारतीय टीम काबिज है तो दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम काबिज है।

और पढ़ें: IND vs NZ: हैमिल्टन में क्या बारिश रोकने वाली है भारत का विजय रथ, 200 बनाकर भी हारा है भारत

प्वाइंटस कटवाने वाली पहली टीम बनी दक्षिण अफ्रीका

प्वाइंटस कटवाने वाली पहली टीम बनी दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका की टीम को इस सीरीज में एक मैच जीतने की वजह से 30 प्वाइंस मिले थे लेकिन चौथे टेस्ट में धीमे ओवर रेट से गेंदबाजी करने के चलते आईसीसी ने साउथ अफ्रीका के कुल प्वाइंटस में से 6 अंक की कटौती कर ली है।

इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली ऐसी टीम बन गई है जिसे आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में प्वाइंटस मिलने के साथ ही काटे भी गये हैं। इस सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका के पास कुल 24 अंक बचे हैं और वह प्वाइंटस टेबल में 7वें स्थान पर काबिज है।

आईसीसी ने काटा मैच फीस का 60 प्रतिशत

आईसीसी ने काटा मैच फीस का 60 प्रतिशत

इतना ही नही दक्षिण अफ्रीका के ऊपर 60 फीसदी मैच फीस का जुर्माना भी लगा है। मेजबान टीम ने अपने प्रमुख स्पिनर केशव महाराज को इस टेस्ट से बाहर रखा था और इस टेस्ट में उसकी तरफ से स्पिन से कोई ओवर नहीं फेंका गया। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस तरह मुकाबले में तीन ओवर धीमा रह गई।

आईसीसी अचार संहिता के तहत हर स्लो ओवर के लिए मैच फीस का 20 फीसदी और हर ओवर के लिए 2 अंक का जुर्माना लगाया जाता है।

कुछ ऐसा होता है आईसीसी का प्वाइंटस टेबल सिस्टम

कुछ ऐसा होता है आईसीसी का प्वाइंटस टेबल सिस्टम

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फैफ डुप्लेसिस ने सजा को स्वीकार कर लिया है इसलिए मामले औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत एक सीरीज के दौरान किसी भी टीम को अधिकतम 120 प्वाइंटस ही मिल सकते हैं। यह सीरीज में मैचों की संख्या के हिसाब से विभाजित हो जाते हैं। कितने भी मैचों की सीरीज हो हारने वाली टीम को कोई प्वॉइंट नहीं मिलेगा।

Story first published: Thursday, January 30, 2020, 12:22 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+