For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल की टीम पर राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान, कहा- होना चाहिये था यह खिलाड़ी शामिल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने अगले महीने खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड के दौरे पर 4 महीने के लिये जाने वाली इस 20 सदस्यीय टीम का ऐलान होने के बाद से ही टीम सेलेक्शन काफी चर्चा का विषय बन गया है। जहां टीम में हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी की चोट के बाद वापसी हो रही है तो वहीं पर खराब फॉर्म में चल रहे हनुमा विहारी को भी मौका दिया गया है। टीम में कुलदीप यादव को मौका नहीं दिया गया है जिनके करियर का ग्राफ 2019 विश्व कप के बाद से ही नीचे की ओर गिरे जा रहा है।

पिछले 2 सालों से कुलदीप यादव का टीम में चयन और न चुना जाना दोनों ही खेल जगत में चर्चा का सबसे बड़ा विषय रहा है। 2019 विश्व कप से पहले यह बायें हाथ का स्पिन गेंदबाज भारतीय टीम का सीमित ओवर्स प्रारूप में नियमित सदस्य था और उस समय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी था। इसके दम पर कुलदीप यादव को टेस्ट कैप भी मिली जहां पर उन्होंने 7 मैचों में 2 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया।

और पढ़ें: क्या T20 विश्व कप में खेलेंगे लसिथ मलिंगा, श्रीलंका क्रिकेट ने किया बड़ा ऐलान

हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने अपनी फॉर्म खो दी और फिर आत्म-विश्वास भी जिसका असर टीम में उनकी जगह पर भी दिखा, जहां पहले उन्होंने भारतीय टीम से अपनी जगह खोई तो वहीं पर आईपीएल में अपनी फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स से भी ज्यादातर मैचों में बेंच पर बैठे नजर आये। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की टीम पर टिप्पणी करते हुए बताया कि कुलदीप यादव को टीम में जगह दी सकती थी लेकिन किस कारण से वो जगह नहीं बना सके।

लाइव एड इंडिया वेबीनार में राहुल द्रविड़ की ओर से कही गई बातों को रिपोर्ट करते हुए ईएसपीएन क्रिकइंफो ने लिखा,'मुझे यह टीम काफी संतुलित नजर आती है। यह एक 20 सदस्यीय दल है, हालांकि इसमें अगर एक बदलाव हो सकता था तो वो है कुलदीप यादव को जोड़ने का लेकिन शायद वह अभी थोड़ा दूर निकल गये हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे साफ है कि वो टीम में किस तरह का बैलेंस चाहते हैं।'

और पढ़ें: 'बचपन के दोस्त जैसा लगते हैं विराट कोहली', मोहम्मद शमी ने जमकर की कप्तानी की तारीफ

उन्होंने आगे कहा,'अश्विन और जडेजा टीम में गेंद और बल्ले दोनों से अपना योगदान देते हैं और अक्षर -सुंदर दोनों का अच्छा रिप्लेसमेंट हैं, जिसे देखकर साफ समझ आता है कि मैनेजमेंट टीम में क्या चाहती है। वह अपनी बल्लेबाजी में गहराई देना चाहती है और चारों फिंगर स्पिनर्स यह गहराई प्रदान करते हैं। जिस टीम का ऐलान किया गया है उसे देखकर साफ है कि टीम मैनेजमेंट देश छोड़ने से पहले अपनी बेस्ट 11 के बारे में जानती है।'

गौरतलब है कि कुलदीप यादव अब तक भारत के लिये 7 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिसमें 23.85 की औसत से 26 विकेट हासिल किये हैं।

Story first published: Monday, May 10, 2021, 15:44 [IST]
Other articles published on May 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+