Korea Open: भारत को लगा दोहरा झटका, पहले दौर से बाहर हुए सिंधु-प्रणीत
नई दिल्ली। कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में पहला दिन भारतीय खिलाड़ियों के नजरिये से अच्छा नहीं रहा है। जहां भारत के स्टार खिलाड़ी बी साई प्रणीत चोट के चलते कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट से बाहर हो गए वहीं महिला एकल में विश्व चैंपियन पीवी सिंधु को अमेरिका की बीवन झांग ने हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पांचवीं सीड सिंधु और वर्ल्ड नंबर-11 झांग के बीच यह नौंवा मुकाबला था जिसमें यह चौथा मौका था जब झांग सिंधु पर भारी पड़ी। इससे पहले सिंधु को चीन ओपने में भी शुरुआती मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। 26 साल की सिंधु ने 2017 में कोरिया ओपन का खिताब अपने नाम किया था लेकिन इस बार शुरुआती दौर में ही उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
कोरिया ओपन के पहले मुकाबले में पीवी सिंधु ने अमेरिका की बीवन झांग पर पहले सेट में आसानी से 21-7 की बढ़त के साथ दर्ज की, हालांकि दूसरे राउंड में झांग ने कड़ी टक्कर देते हुए इस सेट को 22-24 से अपने नाम किया। तीसरे और आखिरी सेट में झांग ने जबरदस्त बढ़त को बरकार रखा और 15-21 से सेट जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
और पढ़ें: 'कौन है रे ये पागल': युवराज ने शेयर किया गांगुली और दिनेश कार्तिक के बीच का मजेदार किस्सा
इससे पहले पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में प्रणीत का सामना वर्ल्ड नंबर-4 डेनमार्क के एंड्रेस एटोन्सन के खिलाफ हुआ और चोट के कारण भारतीय खिलाड़ी को मुकाबले के बीच में रिटायर होना पड़ा। रिटायर होने से पहले प्रणीत पहला सेट 9-21 से हार चुके थे और दूसरे सेट में 7-11 से पीछे चल रहे थे।
प्रणीत के बाहर होने के कारण डेनमार्क के खिलाड़ी को राउंड ऑफ-16 में जगह मिल गई। 27 वर्षीय प्रणीत ने पिछले सप्ताह हुए चीन ओपन में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।
और पढ़ें: स्टेडियम के बाहर निंजा बाइक दाैड़ाते दिखे धोनी, वीडियो हुआ वायरल
अंतिम-8 के मुकाबले में उन्हें इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। चीन ओपन से पहले उन्होंने बासेल में हुए विश्व चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक कांस्य पदक भी जीता था। अब महिला एकल में भारत के लिये सायना नेहवाल का सामना किम जी ई से होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
