Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

2nd Test, SA vs ENG: जब बटलर ने कर दी फिलेंडर पर गालियों की बरसात, VIDEO देख क्रिकेट जगत हैरान

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहुंची इंग्लैंड की टीम ने केपटाउन में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में 189 रनों से जीत दर्ज करते हुए 4 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इस दौरान सोशल मीडिया पर इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी वर्नोन फिलैंडर पर जमकर गालियां बरसा रहे हैं। हालांकि बटलर की इस बात पर फिलैंडर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने बटलर को आड़े हाथों लेते हुए उनकी आलोचना की है।

और पढ़ें: पुणे T20: क्या पहली गेंद पर विकेट ले हैट्रिक पूरी करेंगे शार्दुल ठाकुर, आखिरी 2 गेंद पर हुए थे 2 आउट

वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज केविन पीटरसन ने बटलर का बचाव किया है। जोस बटलर और वर्नोन फिलैंडर के बीच हुई इस झड़प की आवाज को स्टंप माइक ने कैच कर लिया और साारा माजरा रिकॉर्ड हो गया।

और पढ़ें: BBL: 5 गेंद में 5 छक्के, 16 गेंद में पचासा, IPL से पहले धमाल मचा रहा केकेआर का यह खिलाड़ी

जोस बटलर ने फिलैंडर पर की गालियों की बरसात

केपटाउन में खेले गये इस टेस्ट मैच में हार की कगार पर खड़ी दक्षिण अफ्रीका की टीम मैच के पांचवे दिन खेल को बचाने की कोशिश में जुटी हुई थी और मैदान पर वर्नोन फिलैंडर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान विकेट के पीछे खड़े जोस बटलर ने अचानक ही फिलैंडर को गालियां देना शुरु कर दिया।

इंग्लिश खिलाड़ियों के लिये शायद यह स्लेजिंग थी, क्योंकि जोस बटलर की इस हरकत पर उन्हें रोकने के बजाय टीम के उप कप्तान बेन स्टोक्स ने भी उन्हें ज्वाइन कर लिया।

वीडियो में जहां एक तरफ जोस बटलर को साफ-साफ गालियां देते सुना जा सकता है वहीं बेन स्टोक्स को उन्हें उकसाते हुए भी सुना जा सकता है। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों के इस बर्ताव पर फिलैंडर ने सिर्फ उन्हें घूर कर देखा, कुछ कहा नहीं।

डेल स्टेन ने इंग्लिश खिलाड़ियों को लिया आड़े हाथ

इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के हाथ में सिर्फ 3 विकेट बाकी थे और फिलैंडर अपना सारा ध्यान मैच को बचाने पर लगा रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को शेयर करते हुए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इंग्लिश खिलाड़ियों को आड़े हाथ लेते हुए कड़ी आलोचना की है।

अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए डेल स्टेन ने लिखा,' खैर यह काफी साफ और अच्छे से सुना जा सकता है।'

वहीं स्टेन की ही तरह क्रिकेट फैन्स ने भी बटलर की इस हरकत की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त क्लास लगा दी है।

बटलर के बचाव में उतरे केविन पीटरसन

हालांकि इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज केविन पीटरसन ने जोस बटलर का बचाव किया है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा,' सोशल मीडिया पर जोस बटलर को लेकर काफी बवाल मचाया जा रहा है। कृप्या उन्हें अकेला छोड़ दें। यह टेस्ट क्रिकेट है, भरोसा रखें, असल में मैदान पर जो कुछ घटता है यह उसके सामने कुछ भी नहीं हैं। सीरीज अभी भी बाकी है।'

उल्लेखनीय है कि वर्नोन फिलैंडर ने दक्षिण अफ्रीका के लिये दूसरी पारी में 51 गेंदों का सामना करते हुए 8 रन बनाए, लेकिन वह अफ्रीकी टीम को हार से नहीं बचा पाए। इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 189 रनों से हरा दिया और चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली।

Story first published: Thursday, January 9, 2020, 14:04 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+