For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सेमीफाइनल से पहले बांग्लादेश का डर्टी गेम, कुत्ते पर चिपकाया तिरंगा, खुद को बताया शेर

एक विवादित फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक शेर, एक कुत्ते पर हमला करने की पोजीशन में है,कुत्ते पर भारत का झंडा चिपकाया गया है।

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दूसरे सेमीफाइनल में इंडिया और बांग्लादेश का मुकाबला होने जा रहा है लेकिन इस मैच से पहले बांग्लादेश ने एक बार फिर से अपना डर्टी गेम खेलना शुरू कर दिया है, जिसकी जितनी भी आलोचना की जाए, वो कम ही है।

सोशल मीडिया पर बांग्लादेशी समर्थक और बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों ने मर्यादा की सारी सीमाएं पार कर ली हैं। उन्होंने भारत देश की आन-बान और शान तिरंगे का अपमान किया है। बांग्लादेश के ढाका और मीरपुर के आस पास के इलाकों में एक विवादित फोटो वायरल हो रही है, जिसमें एक शेर, एक कुत्ते पर हमला करने की पोजीशन में है, कुत्ते पर भारत और शेर पर बांग्लादेश का झंडा चिपकाया गया है।

बांग्लादेशी गेंदबाज तश्कीन अहमद के हाथ में धोनी का कटा सिर

ये कोई पहला मौका नहीं है जब बांग्लादेश ऐसी ओछी हरकतों पर उतरा है, इससे पहले 2016 में एशिया कप के दौरान उसकी ओर से एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी जिसमें बांग्लादेशी तेज गेंदबाज तश्कीन अहमद के हाथ में महेंद्र सिंह धोनी का कटा सिर दिखाया गया था। इसके बाद उसने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का आधा गंजा सिर दिखाया था।

बांग्लादेश किस्मत के भरोसे सेमीफाइनल में

दोनों ही बार बांग्लादेश की आलोचना इंटरनेशनल लेवल पर की गई थी लेकिन उसके सिर पर जूं नहीं रेंगी और वापस अपनी गंदी हरकतों पर उतर आया है। गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में टीम इंडिया जहां साउथ अफ्रीका को बुरी तरह से हराकर पहुंची है वहीं बांग्लादेश किस्मत के भरोसे सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा है, देखते हैं उसकी इस गंदी हरकत का जवाब कोहली की सेना किस तरह से देती है, उम्मीद की जा रही है कि मुकाबला दिलचस्प होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+