For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: हेडिंग्ले में तय हो गई है विराट सेना की हार, इंग्लैंड ने भारत पर बनाई 345 की बढ़त

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच हेडिंग्ले के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसके दो दिन का खेल समाप्त हो चुका है लेकिन विराट सेना को अभी तक एक भी सेशन में जीत हासिल नहीं हुई है। वहीं पर इंग्लैंड की टीम ने हेडिंग्ले के मैदान पर खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम को हर विभाग में पीछे छोड़ा और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट खोकर 423 रन बना लिये हैं। भारतीय टीम ने पहली पारी में बेहद खराब बल्लेबाजी की और सिर्फ 40.3 ओवर में 78 रन बनाकर सिमट गई।

वहीं इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में भारत को जल्दी समेटने का पूरा फायदा उठाया और अपने सलामी बल्लेबाजों के दम पर बेहतरीन शुरुआत को अच्छे स्कोर में तब्दील कर भारत के खिलाफ 345 रन की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाये 120 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया था और दूसरे दिन का खेल यहीं से आगे शुरू किया।

और पढ़ें: 'मुंबई लगायेगी IPL खिताब की हैट्रिक तो भारत जीतेगा विश्व कप', यूएई पहुंचते ही हार्दिक ने की भविष्यवाणी

इंग्लैंड के लिये रॉरी बर्न्स (61) और हसीब हमीद (68) शानदार बल्लेबाजी जारी रखे हुए थे कि मोहम्मद शमी ने रॉरी बर्न्स को बोल्ड कर भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। वहीं कुछ देर बाद रविंद्र जडेजा ने हसीब हमीद को बोल्ड कर भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिलाई। हालांकि इसके बाद डेविड मलान (70) और जो रूट (121) ने तीसरे विकेट के लिये एक और शतकीय साझेदारी कर 139 रनों की पार्टनरशिप की।

इस जोड़ी ने मैच को भारतीय टीम की पहुंच से काफी दूर धकेल दिया और भारतीय गेंदबाज दूसरे दिन के पहले दो सेशन में विकेट के लिये तरसती नजर आयी। हालांकि चायकाल से पहले मोहम्मद सिराज की गेंद पर डेविड मलान के बल्ले से किनारा लेकर गेंद पंत के पास पहुंची और भारत को तीसरी सफलता मिली।

आखिरी सेशन में भारतीय टीम के लिये गेंदबाजों ने थोड़ी वापसी करायी और 5 विकेट चटकाकर इंग्लैंड की टीम के 8 विकेट गिरा दिये। हालांकि आखिरी सेशन में इंग्लिश खिलाड़ियों ने 125 रन बटोरे। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया और 121 रनों की पारी खेली। चाय काल के बाद मोहम्मद शमी ने जोस बटलर (7) और जॉनी बेयरस्टो (29) का विकेट दिलाया तो वहीं पर जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को बोल्ड कर भारत को राहत की सांस दिलाई।

और पढ़ें: IPL 2021 में शामिल हुआ मैदान पर जादू दिखाने वाला गेंदबाज, एंड्रयू टॉय की जगह राजस्थान से जुड़े

हालांकि जो रूट के आउट होने के बाद सैम करन (15) ने क्रेग ओवरटर्न (24) के साथ तेजी से रन बनाना जारी रखा और टीम के स्कोर को 400 के आंकड़े के पार पहुंचाया। रविंद्र जडेजा ने मोइन अली (8) को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को 7वीं सफलता दिलाई तो वहीं पर मोहम्मद सिराज ने सैम करन को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड की टीम को 8वां झटका दिया।

आपको बता दें कि दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ 345 रनों की बढ़त हासिल कर ली है और अभी भी उसके पास दो विकेट बाकी हैं। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये हैं तो वहीं पर सिराज और जडेजा के खाते में 2-2 विकेट आये हैं। बुमराह ने एक विकेट हासिल किया है तो ईशांत पूरी तरह से फ्लॉप नजर आये हैं।

Story first published: Thursday, August 26, 2021, 23:20 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+