For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'मुंबई लगायेगी IPL खिताब की हैट्रिक तो भारत जीतेगा विश्व कप', यूएई पहुंचते ही हार्दिक ने की भविष्यवाणी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी पांड्या ब्रदर्स आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचो का हिस्सा बनने के लिये यूएई पहुंच गये हैं जहां पर मुंबई इंडियंस के खेमे से जुड़कर दोनों अपनी टीम को तीसरा खिताब दिलाने की तैयारी करते नजर आयेंगे। यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल के बचे हुए मैचों का आगाज 19 सितंबर से मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेले जाने वाले सुपरमैच से होगा, जिसमें दोनों टीमें दुबई के मैदान पर खेलती नजर आयेंगी।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवर्स सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे, हालांकि टी20 सीरीज के दौरान क्रुणाल पांड्या के कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने के बाद दोनों भाइयों समेत 8 खिलाड़ियों को क्वारंटीन होना पड़ा और इसी के चलते भारतीय टीम को टी20 सीरीज के आखिरी 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और श्रीलंका ने पहली बार टी20 सीरीज में भारत के खिलाफ जीत हासिल की।

और पढ़ें: IPL 2021 में शामिल हुआ मैदान पर जादू दिखाने वाला गेंदबाज, एंड्रयू टॉय की जगह राजस्थान से जुड़े

IPL 2021: Hardik Pandya Claims, MI will win the title for the third time in a row | वनइंडिया हिंदी

इस बीच यूएई में पहुंचते ही पांड्या ब्रदर्स ने आईपीएल 2021 में खिताब की जीत को लेकर भविष्यवाणी की है और कहा है कि इस बार उनकी टीम मुंबई इंडियंस खिताब जीतने की हैट्रिक और ओवरऑल छठा खिताब अपने नाम करेगी।

हार्दिक पांड्या ने कहा,'हम काफी शानदार महसूस कर रहे हैं, और हमें पता है कि पिछले साल की तरह हमें एक बार फिर से सभी चीजों का पालन करना है। हम एक शानदार सीजन की उम्मीद कर रहे हैं और जीत की उम्मीद कर रहे हैं। उम्मीद नहीं हम खिताब लगातार तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीतेंगे और भारतीय टीम के साथ विश्वकप भी।'

वहीं पर हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या ने भी यूएई पहुंचने के बाद कहा जी हां, पिछले साल यूएई में खेले गये सीजन की बेहद खूबसूरत यादें हमारे पास हैं। हम चैम्पियन बने थे तो शायद इस वजह से और बेहतर महसूस कर रहे हैं। अब 14वें सीजन का दूसरा फेज शुरू होने वाला है और हम लगातार तीसरा खिताब अपने नाम करने के इरादे से ही खेलते नजर आयेंगे।

और पढ़ें: 'जिम्मेदारी से खेलना सीखना पड़ेगा', हेडिंग्ले में फ्लॉप शो से रोहित-कोहली पर भड़के पाकिस्तान के इंजमाम उल हक

गौरतलब है कि आईपीएल के 14वें सीजन के पहले हाफ में पांड्या ब्रदर्स को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी है, जहां हार्दिक पांड्या पीठ की सर्जरी के बाद से मुंबई इंडियंस के लिये एक ओवर भी गेंदबाजी नहीं की है तो वहीं पर बल्ले से 7 मैचों में 8.66 की औसत से सिर्फ 52 रन बना सके। वहीं पर क्रुणाल पाड्या की बात करें तो उनके बल्ले से भी सिर्फ 39 रन निकले हैं और इस दौरान सिर्फ 3 ही विकेट हासिल कर सके हैं।

ऐसे में फैन्स को उम्मीद होगी कि जब दूसरे सीजन का आगाज हो तो दोनों खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाने में योगदान दें। आपको बता दें कि आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन भारत में हो रहा था लेकिन बायोसिक्योर बबल में कोरोना विस्फोट होने के बाद इसे बीच में ही रोकना पड़ा। वहीं पर आईपीएल के बचे हुए मैचों का आगाज 19 सितंबर से होगा। नये शेड्यूल के अनुसार दुबई के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 13 मैचों का आयोजन किया जायेगा जिसमें पहला क्वालिफायर, समेत फाइनल शामिल है। वहीं पर शारजाह के मैदान पर 10 मैचों का आयोजन होना है जिसमें दूसरा क्वालिफायर और एलिमिनेटर शामिल है और बचे हुए 8 मैच अबुधाबी में खेले जायेंगे।

Story first published: Thursday, August 26, 2021, 22:10 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+