For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 में शामिल हुआ मैदान पर जादू दिखाने वाला गेंदबाज, एंड्रयू टॉय की जगह राजस्थान से जुड़े

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के बचे हुए 31 मैचों का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया जाना है, जिसका आगाज 19 सितंबर से होना है। ऐसे में जहां टूर्नामेंट के लिये ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी खेलने के लिये मौजूद रहेंगे तो वहीं पर ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों ने यूएई के इस एडिशन से अपना नाम वापस ले लिया है, इसके चलते फ्रैंचाइजी टीमों को उनके रिप्लेसमेंट का इंतजाम करना पड़ रहा है। आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की टीम को सीजन के पहले हाफ में भी विदेशी खिलाड़ियों के लगातार चोटिल रहने की वजह से प्लेयर्स की कमी से जूझना पड़ रहा था लेकिन दूसरे हाफ में यह टीम पूरी तैयारी के साथ उतरना चाह रही है।

इसी फेहरिस्त में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एंड्रयू टॉय के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। मैदान पर विकेट लेने के बाद अक्सर जादू दिखाकर फैन्स को हैरान करने वाले साउथ अफ्रीकी टीम के चाइनामैन स्पिनर और मौजूदा समय में दुनिया के नंबर 1 टी20 गेंदबाज तबरेज शम्सी को राजस्थान की टीम ने टॉय की जगह खेमे से जोड़ा है।

और पढ़ें: 'जिम्मेदारी से खेलना सीखना पड़ेगा', हेडिंग्ले में फ्लॉप शो से रोहित-कोहली पर भड़के पाकिस्तान के इंजमाम उल हक

उल्लेखनीय है कि यूएई की परिस्थितियों को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिये तबरेज शम्सी सबसे बेहतरीन रिप्लेसमेंट साबित होंगे। इसके साथ ही शम्सी की हालिया फॉर्म भी काफी शानदार रही है जिसके तहत उन्होंने पिछले 7 टी20 मैचों में 14 विकेट ( वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 और आयरलैंड के खिलाफ 2) हासिल किये हैं।

अपने मजाकिया अंदाज के लिये मशहूर राजस्थान रॉयल्स के ट्विटर हैंडल ने 4 तस्वीरें शेयर की जिसमें जादुई छड़ी, तीस मार खां मूवी से अक्षय कुमार को पोस्टर, स्कूल बस और एक जूता और लिखा कि टीम के खेमे में शामिल हुआ नया खिलाड़ी। हालांकि फैन्स को यह डिकोड करने में ज्यादा समय नहीं लगा क्योंकि यह सभी तस्वीरें तबरेज शम्सी के जश्न मनाने के तरीके से जुड़ी हुई है।

और पढ़ें: जानें क्यों हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लिश खिलाड़ियों ने पहनी है काली पट्टी, दुखद है कारण

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कुछ समय बाद ही अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल का सहारा लेते हुए तबरेज के शामिल होने की जानकारी की पुष्टि की और बताया कि वो बचे हुए सीजन के लिये एंड्रयू टॉय की जगह लेंगे। आपको बता दें कि तबरेज शम्सी इससे पहले भी आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा रह चुके हैं और 4 मैचों में 3 विकेट हासिल किये। ऐसे में रॉयल्स की ओर से वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन को बेकरार होंगे।

राजस्थान रॉयल्स की टीम यूएई लेग से जोस बटलर, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को अलग-अलग कारणों के चलते पहले ही मिस कर रही है, तो वहीं पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी यूएई लेग में हिस्सा न लेने का फैसला किया। आईपीएल 2021 के पहले हाफ में सस्पेंड होने से पूर्व राजस्थान की टीम संघर्ष करती नजर आ रही थी जिसमें उन्होंने संजू सैमसन की कप्तानी में 7 में से सिर्फ 3 मैचों में जीत हासिल की है और 6 अंक के साथ पांचवे पायदान पर काबिज हैं। अब तबरेज शम्सी के यूएई लेग में जुड़ने से टीम को काफी फायदा हो सकता है और वो काफी अहम रोल निभा सकते हैं।

Story first published: Thursday, August 26, 2021, 20:03 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+