For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: ओवल टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, 4 बदलाव के साथ उतरी टीम

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड की बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच ओवल के मैदान पर आज से शुरू हो रहा है, जिसका टॉस एक बार फिर से इंग्लिश कप्तान के पक्ष में रहा। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और एक बार फिर से हेडिंग्ले की पिच पर किये गये प्रदर्शन को दोहराना चाहती है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपनी टीम में 2 बदलाव किये हैं और जोस बटलर की जगह पर ऑली पोप को शामिल किया है जबकि सैम कर्रन की जगह क्रिस वोक्स को टीम में जगह मिली है।

और पढ़ें: जिन स्टेडियम पर लोगों को दी फांसी अब उन पर क्रिकेट चाहता है तालिबान, ऑस्ट्रेलिया दौरे को मिली हरी झंडी

टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड की टीम के कप्तान जो रूट ने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे क्योंकि पिच पर थोड़ी घास दिख रही है और परिस्थितियां भी सीम गेंदबाजों के लिये उपयुक्त नजर आ रही है। टीम में हमने दो बदलाव किये हैं, बटलर की जगह ऑली पोप और सैम कर्रन की जगह क्रिस वोक्स की वापसी हुई है।

और पढ़ें: CPL 2021: अंपायरिंग में खराब फैसले से नाराज कायरन पोलार्ड ने अलग अंदाज में किया विरोध, वीडियो हुआ वायरल

उमेश को मिला मौका, शार्दुल की हुई वापसी

उमेश को मिला मौका, शार्दुल की हुई वापसी

वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस हारने के बाद कहा कि अगर हम भी टॉस में जीत हासिल करते तो हम भी गेंदबाजी का फैसला करते लेकिन यह एक ऐसा पक्ष है जिस पर आपका बस नहीं होता है। ऐसे में हम बल्लेबाजी के लिये भी तैयार है। कोहली ने भारतीय टीम में भी दो बदलाव किये हैं, जिसके तहत ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी निगल से जूझ रहे हैं और उसी की वजह से उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उमेश यादव को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद पहली बार प्लेइंग 11 में मौका मिला है तो वहीं पर नॉटिंघम टेस्ट में चोटिल होकर बाहर होने वाले शार्दुल ठाकुर की भी वापसी हुई है।

अश्विन को फिर से नहीं मिला मौका, कोहली ने बताया कारण

अश्विन को फिर से नहीं मिला मौका, कोहली ने बताया कारण

स्पिन की मददगार मानी जाने वाली इस पिच पर रविचंद्रन अश्विन को एक बार फिर से टीम में न देखकर फैन्स के साथ ही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन ने भी हैरानी जताई और विराट कोहली से उन्हें शामिल न करने का कारण पूछा।

जवाब में कोहली ने कहा,' इंग्लैंड की टीम में 4 बल्लेबाज बायें हाथ से बैटिंग करते हैं, इसके अलावा रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी में भी टीम को ज्यादा संतुलन देते हैं। हमें उम्मीद है कि इस मैदान पर जडेजा गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अहम योगदान दे सकते हैं।'

जानें कैसी है टीम की प्लेइंग 11

जानें कैसी है टीम की प्लेइंग 11

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर नहीं किया गया है और विराट सेना एक बार फिर से उसी बल्लेबाजी क्रम के साथ उतरी है, जिसने अब तक खेले गये 3 मैचों की सीरीज में ज्यादा योगदान नहीं दिया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन): रोरी बर्न्स, हसीब हमीद, डेविड मालन, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, क्रेग ओवरटन, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन।

Story first published: Thursday, September 2, 2021, 15:29 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+