For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: खुद को 'लॉर्ड' बुलाये जाने पर शार्दुल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

IND vs ENG
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल के मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन बल्लेबाजी में लड़खड़ा रही भारतीय टीम के लिये हरफनमौला खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भारत के लिये इस पारी में शार्दुल ठाकुर ने महज 31 गेंदो में अर्धशतक पूरा किया और 36 गेंदों में 57 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसके चलते विराट सेना का स्कोर 191 पर पहुंच सकी। भारतीय टीम ने महज 127 रन पर अपने 7 विकेट खो दिये थे और ऐसा लग रहा था जैसे विराट सेना के लिये 150 रन बनाना भी मुश्किल हो जायेगा, हालांकि शार्दुल ठाकुर की विस्फोटक पारी ने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

और पढ़ें: IND vs ENG: ओवल में भी लापरवाही भरा शॉट खेलकर आउट हुए ऋषभ पंत, वॉन ने कहा- अति आक्रामक होने की जरूरत नहीं

शार्दुल ठाकुर की जबरदस्त पारी को लेकर न सिर्फ उनके फैन्स बल्कि खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों ने भी जमकर तारीफ की है। शार्दुल ठाकुर ने इस मैच के दौरान इंग्लैंड की सरजमीं पर सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए इयान बॉथम को भी पीछे छोड़ा और भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बनें।

और पढ़ें: 'गिलक्रिस्ट का आधा भी नहीं हैं पंत', ऋषभ की खराब फॉर्म पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने साधा निशाना

खुद को मिल रहे प्यार के लिये शार्दुल ने दिया धन्यवाद

खुद को मिल रहे प्यार के लिये शार्दुल ने दिया धन्यवाद

क्रिकेट जगत में फैन्स और दिग्गजों के बीच 'लॉर्ड' के नाम से मशहूर शार्दुल ठाकुर ने मैच के बाद अपने निक नेम को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है। बीसीसीआई की ओर से ट्विटर पर पोस्ट किये गये एक वीडियो में शार्दुल ठाकुर ने ताबड़तोड़ पारी के बाद मिल रहे प्यार को धन्यवाद किया है।

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शार्दुल ठाकुर का वीडियो पोस्ट किया जिसके कैप्शन में बोर्ड ने लिखा कि शार्दुल अपने टीम के साथियों से मिल रहे प्यार से काफी खुश हैं और कुछ दिग्गज निकनेम पर भी नजर रखने की जरूरत है जैसे 'तुला मानला रे'।

निकनेम नहीं मीम है लॉर्ड

निकनेम नहीं मीम है लॉर्ड

इस वीडियो में शार्दुल ठाकुर ने कहा,'मुझे लगता है कि मेरे सिर्फ दो ही नाम निकनेम के तौर पर इस्तेमाल होते हैं। मुझे लगता है कि मेरे लिये लॉर्ड का इस्तेमाल बस एक मीम के तौर पर किया गया था। हालांकि मैं काफी खुश हूं जो मुझे अपनी टीम के साथियों और बाकी सभी से इतना प्यार मिल रहा है। मैं उन लोगों को भी शुक्रिया कहना चाहूंगा जो मुझे कुछ खास निकनाम से बुलाते हैं।'

कोहली के अलावा शार्दुल ने ही खेली आतिशी पारी

कोहली के अलावा शार्दुल ने ही खेली आतिशी पारी

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के लिये इस मैच में कप्तान विराट कोहली के अलावा सिर्फ शार्दुल ठाकुर ही ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने बल्लेबाजी में टीम को सहारा दिया। शार्दुल ने उमेश यादव के साथ 8वें विकेट के लिये 63 रनों की साझेदारी की और बेहद मुश्किल परिस्थिति से टीम को बाहर निकाला। उनके ताबड़तोड़ अर्धशतक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है।

गौरतलब है कि क्रिकेट प्रेमियों ने शार्दुल ठाकुर की पारी पर जमकर प्यार बरसाया है और उन्हें लॉर्ड के नाम से पुकारा जा रहा है और तारीफ में कई सारे ट्वीट और मीम शेयर किये जा रहे हैं। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने मैच में गेंदबाजों के दम पर शानदार वापसी की है और 28 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट खोकर 76 रन बना लिये हैं।

Story first published: Friday, September 3, 2021, 16:34 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+