IND vs ENG: लॉर्डस की जीत के बाद रहाणे ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, फेसबुक पर डाली पोस्ट

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया, जहां पर चौथे दिन की समाप्ति के शायद किसी को भी नहीं लग रहा था कि भारतीय टीम मैच में जीत हासिल कर सकेगी, लेकिन 5वें भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने न सिर्फ वापसी कराई बल्कि बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देकर विराट सेना को ऐतिहासिक जीत दिलाई। हालांकि यह सब मुमकिन न हो पाता अगर भारतीय टीम के लिये चौथे दिन टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (61) और चेतेश्वर पुजारा (45) ने मुश्किल समय में चौथे विकेट के लिये 102 रन की साझेदारी न की होती।

और पढ़ें: IND vs ENG: बुमराह-शमी-सिराज-ईशांत की चौकड़ी ने लॉर्डस पर मचाया तहलका, भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत

भारतीय टीम ने महज 55 रन के स्कोर अपने तीन टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का विकेट खो दिया था। केएल राहुल (5), रोहित शर्मा (21) और विराट कोहली (20) के जाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही थी और चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की पिछली 10 पारियों की फॉर्म को देखते हुए लग रहा था कि अब भारतीय टीम जल्दी ही सिमट जायेगी।

और पढ़ें: IND vs ENG: माइकल वॉन ने गिनाई कोहली की बल्लेबाजी की खामियां, बताया- क्यों हो रहे हैं लगातार फ्लॉप

रहाणे ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

रहाणे ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

हालांकि ऐसा हुआ नहीं और अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी भारत की सबसे भरोसेमंद जोड़ी साबित हुई और शतकीय साझेदारी कर भारतीय टीम की वापसी कराई। उल्लेखनीय है कि सीरीज की पहली 3 पारियों में खराब शुरुआत के बाद लोगों ने इस दिग्गज जोड़ी के टीम में खेलने तक पर सवाल खड़े कर दिये थे और लगातार विकेट खोने को लेकर आलोचना कर रहे थे। अब लॉर्डस की ऐतिहासिक जीत के बाद उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

अजिंक्य रहाणे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि मेरा रिएक्शन जब मुझे ट्रोल करने वाले खुद ट्रोल हो जायें। उल्लेखनीय है कि अजिंक्य रहाणे के लिये इस साल बल्ले से ज्यादा रन नहीं आये हैं और इस पारी से पहले वो लगभग 20 की औसत से रन बना रहे थे।

ऐतिहासिक पारी के बाद पूर्व क्रिकेटर्स ने बांधे तारीफों के पुल

ऐतिहासिक पारी के बाद पूर्व क्रिकेटर्स ने बांधे तारीफों के पुल

लॉर्डस में खेली गई रहाणे की पारी के बाद पूर्व क्रिकेटर्स वीवीएस लक्ष्मण और आकाश चोपड़ा ने जमकर तारीफ की है और कहा कि उन्होंने यह पारी बहुत दबाव में खेली, एक तरह से उनपर करियर बचाने का दबाव था।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किये गये एक वीडियो में कहा,'लंच के बाद पुजारा और रहाणे एक साथ थे। यह उन दोनों के लिये अपने करियर को बचाने का सवाल था क्योंकि तलवार उनके ऊपर लटक रही थी। हालांकि वह इस परिस्थिति में ऐसे निखर कर आये जैसे आग में तपकर सोना। लंच के बाद भले ही उन्होंने सिर्फ 49 रन बनाये लेकिन कोई और विकेट नहीं गिरने दिया।'

आउट होने के तरीके से निराश होंगे रहाणे

आउट होने के तरीके से निराश होंगे रहाणे

गौरतलब है कि आकाश चोपड़ा ने भले ही रहाणे की बल्लेबाजी की तारीफ की लेकिन उनका मानना है कि खुद यह बल्लेबाज भी अपने आउट होने के तरीके से निराश होगा।

उन्होंने कहा,'रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी की और जैसे-जैसे वो समय बिता रहे थे ज्यादा बेहतर नजर आ रहे थे। वह स्पिन के खिलाफ चढ़कर खेल रहे थे, उन्होंने स्वीप, कट और आगे निकलकर भी कई शॉट खेले। हालांकि वह जिस तरह से आउट हुए उससे निराश होंगे। वह शतक लगा सकते थे।'

बुमराह-शमी-ईशांत-सिराज ने दिलाई जीत

बुमराह-शमी-ईशांत-सिराज ने दिलाई जीत

आपको बता दें कि लॉर्डस के मैदान पर भारत को मिली 151 रनों की ऐतिहासिक जीत में पुजारा-रहाणे ने अहम भूमिका निभाई थी। तो वहीं पर 5वें दिन मोहम्मद शमी ( नाबाद 56 रन और एक विकेट) और जसप्रीत बुमराह (नाबाद 34 रन और 3 विकेट) ने पहले बल्ले से 89 रनों की नाबाद साझेदारी की और फिर गेंदबाजी से 4 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। इस दौरान ईशांत शर्मा ने भी 10 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किये तो वहीं पर मोहम्मद सिराज ने 32 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये। इस जीत के चलते भारतीय टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Story first published: Wednesday, August 18, 2021, 15:37 [IST]
Other articles published on Aug 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+