IND vs ENG: बुमराह-शमी-सिराज-ईशांत की चौकड़ी ने लॉर्डस पर मचाया तहलका, भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत

IND vs ENG
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया जहां पर भारतीय टीम के पेस अटैक न सिर्फ गेंदबाजी से बल्कि बल्ले से भी धमाल मचा कर विराट सेना को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। भारतीय टीम ने लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर आखिरी बार 7 साल पहले जीत हासिल की थी। लॉर्डस के मैदान पर भारतीय टीम को इससे पहले 21 जुलाई 2014 को 95 रनों से जीत मिली थी तो वहीं पर 10 जून 1986 को पहली बार 5 विकेट से जीत का स्वाद मिला था।

और पढ़ें: लॉर्डस में मोहम्मद शमी ने बल्ले से छुड़ाये इंग्लैंड टीम के छक्के, बुमराह के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इसके साथ ही भारतीय टीम के लिये विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले मैदान की लिस्ट में लॉर्डस का नाम भी शुमार हो गया है। इस लिस्ट में मेलबर्न का नाम टॉप पर है जिसमें भारत ने 4 बार जीत हासिल की है तो वहीं पर दूसरे पायदान पर 3 जीत के साथ पोर्ट ऑफ स्पेन, किंग्सटन ओवल, कोलंबो एसएससी और लॉर्डस का मैदान शुमार है।

और पढ़ें: IND vs ENG: माइकल वॉन ने गिनाई कोहली की बल्लेबाजी की खामियां, बताया- क्यों हो रहे हैं लगातार फ्लॉप

रहाणे-पुजारा ने चौथे दिन कराई भारत की वापसी

रहाणे-पुजारा ने चौथे दिन कराई भारत की वापसी

इस मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिये बुलाया, जिसमें भारतीय टीम ने केएल राहुल (129) और रोहित शर्मा (83) की पारियों के दम पर 364 रनों का स्कोर खड़ा किया। हालांकि इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की और जो रूट की नाबाद 180 रनों की पारी की बदौलत 391 रनों का स्कोर खड़ा कर 27 रनों की बढ़त हासिल की।

जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 55 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिये। वहीं पिछले कुछ मैचों से लगातार फ्लॉप चल रहे चेतेश्वर पुजारा (45) और अजिंक्य रहाणे (61) ने पारी को संभाला और 100 रनों की साझेदारी कर भारत को मुश्किलों से बाहर निकाला। हालांकि मोइन अली ने चौथे दिन के आखिरी सत्र में अपनी टीम की वापसी कराई और भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाकर दिन को समाप्त किया।

शमी-बुमराह ने बल्लेबाजी से छुड़ाये इंग्लैंड के छक्के

शमी-बुमराह ने बल्लेबाजी से छुड़ाये इंग्लैंड के छक्के

जब पांचवे दिन का खेल शुरू हुआ तो रॉबिन्सन ने पंत और ईशांत शर्मा का विकेट जल्दी से चटकाया और ऐसा लगा कि यहां से अगर भारतीय टीम मैच ड्रॉ भी करवा दे तो उसके लिये यह बड़ी जीत होगी। हालांकि भारतीय टीम के लिये उसके तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (31) और मोहम्मद शमी (56) ने पारी को संभाला 9वें विकेट के लिये नाबाद 89 रनों की साझेदारी कर टीम को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया जहां से उसका हारना नामुमकिन हो गया।

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 271 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड के सामने जीत के लिये 272 रनों का लक्ष्य दिया और उसके पास पूरी टीम को आउट कर जीत हासिल करने के लिये सिर्फ 64 ओवर ही थे। काम मुश्किल नजर आ रहा था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इसे कर के दिखाया और जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में रॉरी बर्न्स का विकेट लेकर भारत को पहली सफलता दिलाई। वहीं पर मोहम्मद शमी ने दूसरे ओवर में डॉमिनिक सिब्ले को आउट कर भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिलाई।

बुमराह-ईशांत-सिराज-शमी की चौकड़ी ने किया चारों खाने चित्त

बुमराह-ईशांत-सिराज-शमी की चौकड़ी ने किया चारों खाने चित्त

तीसरे विकेट के लिये कप्तान जो रूट और हसीब हमीद के बीच 43 रनों की साझेदारी हुई लेकिन ईशांत शर्मा ने हसीब को आउट कर पार्टनरशिप को तोड़ा और भारत को तीसरी सफलता दिलाई। हसीब के जाने के बाद जो रूट और बेयरस्टो के बीच फिर साझेदारी बनती नजर आयी लेकिन ईशांत शर्मा ने फिर एक बार साझेदारी को तोड़ते हुए बेयरस्टो का विकेट हासिल किया। अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने जो रूट का विकेट लेकर इंग्लैंड को सबसे बड़ा झटका दिया। टी सेशन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 5 विकेट चटका दिये थे लेकिन जीत के लिये अभी भी उसे 5 विकेट की दरकार है।

चाय के बाद मोइन अली और जोस बटलर ने पारी को संभालने का काम किया और ओवर्स निकालते नजर आये। हालांकि इस बार मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में 2 विकेट (पहले मोइन अली और फिर सैम कर्रन) लेकर भारत की जीत की उम्मीदें लौटाने का काम किया। जसप्रीत बुमराह ने ऑली रॉबिन्सन का विकेट लेकर भारत को 8वीं सफलता दिलाई और मोहम्मद सिराज ने अगले ओवर में एक बार फिर से 2 विकेट लेकर इंग्लैंड की टीम को 120 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 151 रनों की बड़ी मात देते हुए टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले सीरीज का पहला मैच बारिश के खलल के बाद ड्रॉ हो गया था।

Story first published: Monday, August 16, 2021, 23:08 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+