For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विशाल जीत के बावजूद इंग्लैंड की टीम में बदलाव चाहते हैं शेन वॉर्न, बताया किन दो खिलाड़ियों को मिले जगह

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज लगातार रोमांचक दौर से गुजर रही है। लॉर्डस के मैदान पर खेले गये सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम से मिली 151 रनों की शर्मनाक हार के बाद हेडिंग्ले के मैदान पर जो रूट की टीम ने जबरदस्त वापसी की और विराट सेना को एक पारी और 76 रनों की बड़ी हार से रौंद दिया। इसके साथ ही 3 मैचों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। इस बीच इंग्लैंड की जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न चाहते हैं कि कप्तान जो रूट अपनी टीम में दो बदलाव करें।

सीरीज का चौथा और अहम मैच 2 सितंबर से लंदन के केनिंगस्टन ओवल मैदान पर खेला जाना है। वॉर्न का मानना है कि इंग्लैंड की टीम को चौथे टेस्ट मैच के लिये सैम करन को आराम देना चाहिये जिनके लिये यह सीरीज बल्ले और गेंद से कुछ खास नहीं रही है। स्पिन के जादूगर का मानना है कि ओवल का मैदान अपनी स्पिन फ्रैंडली कंडीशन्स के लिये जाना जाता है तो उन्हें जैक लीच और मैट पार्किंसन को मौका देना चाहिये।

और पढ़ें: AUS vs IND: कोरोना के बढ़ते मामलों ने डाला पिंक बॉल टेस्ट पर असर, बदलना पड़ा वेन्यू

स्कॉय स्पोर्टस के साथ बात करते हुए वॉर्न ने कहा,'कभी-कभी हम हारने वाली टीम का आलोचना करने में बहुत जल्दी कर जाते हैं और इस केस में हमें कहना होगा बेहद खूब इंग्लैंड। मुझे नहीं लगता है कि करन को अगले टेस्ट मैच में खेलना चाहिये। एक सीमर जो 8 नंबर पर बल्लेबाजी करता है, उन्होंने न तो शतक लगाया है और न हीं 5 विकेट हासिल की है, मुझे नहीं पता कि वो टीम में किस लिये हैं।'

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि वह काफी अच्छे क्रिकेटर हैं लेकिन वो थोड़े से टेस्ट क्रिकेट के लिये बिट्स एंड पीसेज की तरह लगती है। मैं थोड़ा सा कुछ और खास देखना चाहूंगा फिर चाहे वो मार्क वुड हो या फिर एक स्पिनर जो गेंद को घुमा सके। शायद जैक लीच या पार्किंसन।

वार्न ने आगे कहा कि डेविड मलान के टीम में वापस आ जाने के बाद से इंग्लैंड की यह टीम काफी अभेद नजर आ रही है। टेस्ट क्रिकेट में 3 साल के गैप के बाद मलान की ने वापसी की है हालांकि जैक क्राउली को टीम से बाहर जाना पड़ा है।

और पढ़ें: IND vs ENG: ओवल टेस्ट से पहले टीम से बाहर हुए जोस बटलर, इंग्लैंड में दो दिग्गज खिलाड़ियों की हुई वापसी

उन्होंने कहा,'मलान के नंबर 3 पर खेलने से इंग्लैंड की यह टीम ज्यादा शानदार नजर आती है, हालांकि मैं जैक क्राउली को ओपनिंग करते हुए देखना चाहूंगा क्योंकि मुझे लगता है कि वो काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं और उनके पास टीम को देने के लिये काफी कुछ है। उनके ओपन करने और मलान के नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने से यह टीम बहुत बेहतर नजर आने लगी है।'

गौरतलब है कि 15 टेस्ट मैच के दौरान जैक क्राउली ने 28.34 की औसत से अब तक 737 रन बना लिये हैं। इस दौरान जैक क्राउली के बल्ले से एक शतक और 4 अर्धशतक निकल चुके हैं। वहीं पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट की बात करें तो जैक क्राउली ने 61 मैच खेल कर 3 हजार से ज्यादा रन बना लिये हैं और इस दौरान 5 शतक भी लगाये हैं।

Story first published: Monday, August 30, 2021, 1:00 [IST]
Other articles published on Aug 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+