
रोहित-पुजारा ने भारत को दिलाई बढ़त
भारत के लिये रोहित शर्मा (127) और केएल राहुल (46) ने शानदार आगाज करते हुए पहले विकेट के लिये 83 रनों की साझेदारी की। वहीं राहुल के आउट होने के बाद रोहित ने चेतेश्वर पुजारा (61) के साथ दूसरे विकेट के लिये 153 रनों की बढ़त हासिल कर विराट सेना की वापसी कराई। जहां रोहित शर्मा ने विदेशी सरजमीं पर अपना पहला शतक पूरा किया तो वहीं पर चेतेश्वर पुजारा ने 31वां अर्धशतक पूरा किया।

पंत-शार्दुल के अर्धशतक से भारत मजबूत
भारतीय टीम ने चौथे दिन का खेल 270/3 से आगे शुरु किया। विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने पारी को संभलकर बढ़ाते हुए चौथे विकेट के लिये 59 रनों की साझेदारी की लेकिन क्रिस वोक्स ने बैक टू बैक 2 विकेट हासिल कर इंग्लैंड की वापसी कराई। वहीं पहले सेशन का अंत होने तक मोइन अली ने विराट कोहली (44) को भी आउट कर भारतीय टीम के 6 विकेट वापस भेज दिये।
लंच के बाद शार्दुल ठाकुर (60) और ऋषभ पंत (50) ने 7वें विकेट के लिये तेजी से रन बनाते हुए 100 रनों की साझेदारी की और टीम की बढ़त को 300 के करीब पहुंचा दिया। हालांकि एक बार फिर से जो रूट और मोइन अली ने लगातार 2 ओवर्स में दोनों का विकेट लेकर इंग्लैंड की वापसी करा दी।

उमेश-बुमराह ने भी जोड़े 50 रन
गौरतलब है कि भारतीय टेलएंडर्स ने यहीं पर हार नहीं मानी और उमेश यादव (25), जसप्रीत बुमराह (24) की अहम पारियों के दम पर 9वें विकेट के लिये 36 रनों की साझेदारी की तो वहीं उमेश यादव के कुछ बड़े शॉट के दम पर आखिरी विकेट के लिये 16 रनों की साझेदारी कर स्कोर को 466 पर पहुंचा दिया। आपको बता दें कि इंग्लैंड के सामने चौथे दिन के 37 ओवर्स और पांचवे दिन का पूरा खेल बाकी है, जिसमें उसे जीत के लिये 368 रनों का स्कोर बनाना है। वहीं पर भारतीय टीम को 10 विकेट की दरकार है।


Click it and Unblock the Notifications