For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'मुझे वो घमंडी लगती थी', जसप्रीत बुमराह ने सुनाई संजना के साथ प्यार होने की पूरी कहानी

IND vs ENG
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। मौजूदा समय के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में शुमार भारत के नंबर एक पेस बॉलर जसप्रीत बुमराह इस समय भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में खेल रहे हैं। भारतीय टीम के इस दिग्गज गेंदबाज ने इसी साल 15 मार्च को स्पोर्टस प्रजेंटेटर संजना गनेशन के साथ शादी कर जीवन के नये अध्याय की शुरुआत की। दोनों ने गोवा में एक प्राइवेट गेस्ट हाउस कुछ खास लोगों की मौजूदगी में शादी की थी जिसके बाद यह खूबसूरत जोड़ी इंग्लैंड दौरे पर भी साथ पहुंची है।

और पढ़ें: IND vs ENG: रोहित का कैच छोड़ना इंग्लैंड को पड़ा भारी, माइकल वॉन ने रॉरी बर्न्स को लताड़ा

खबरों की मानें तो दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई जो प्यार में बदली तो दोनों ने शादी कर ली। हालांकि दोनों की प्रेम कहानी और शादी से पहले के रिश्ते के बारे किसी को ज्यादा नहीं पता है। हाल ही में स्कॉय स्पोर्टस के एक चैट शो के दौरान जसप्रीत बुमराह अपने हमवतन विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के साथ इंटरव्यू देते नजर आये जिसमें उन्होंने अपने और संजना के बीच की प्रेम कहानी के बारे में खुलासा किया।

और पढ़ें: ओवल में खत्म हुआ रोहित शर्मा का विदेशी सरजमीं पर शतक लगाने का इंतजार, मोइन अली को छक्का मारकर ठोंकी सेंचुरी

हम एक-दूसरे को समझते थे घमंडी

हम एक-दूसरे को समझते थे घमंडी

उल्लेखनीय है कि दिनेश कार्तिक स्कॉय स्पोर्टस के कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा बनकर पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने पहले रोहित शर्मा और फिर जसप्रीत बुमराह का इंटरव्यू भी किया। कार्तिक को आईपीएल के दूसरे सीजन का हिस्सा बनने के लिये कॉमेंट्री पैनल को बीच में ही छोड़कर यूएई आना पड़ा है।

इस इंटरव्यू के दौरान जसप्रीत बुमराह ने अपनी पत्नी संजना गनेशन के साथ पहली मुलाकात के बारे में बताया और यह भी बताया कि कैसे दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। यहां पर चौंकाने वाली बात यह रही कि दोनों एक दूसरे को घमंडी समझा करते ते, हालांकि यह गलतफहमी 2019 विश्वकप के दौरान दूर हुई जब इंग्लैंड में मैच को कवर करने के लिये संजना गनेशन के साथ बुमराह की ज्यादा बातचीत हुई।

विश्वकप के दौरान दूर हुई गलतफहमी

विश्वकप के दौरान दूर हुई गलतफहमी

बुमराह ने कहा,'जाहिर सी बात है कि मैंने उन्हें पहले भी कई बार देखा था लेकिन हम दोनों की एक-दूसरे के लिये एक ही समस्या थी। उन्हें लगता था कि मैं घमंडी और मुझे लगता है कि वो घमंडी हैं और इसी वजह से हम दोनों ने एक-दूसरे से कभी बात नहीं की। मैंने उनसे पहली बार 2019 विश्व कप के दौरान बात की जब वो इस टूर्नामेंट को कवर करने के लिये पहुंची थी। हम दोनों के बीच दोस्ती हो गई और हमारे बीच काफी बातचीत होने लगी। यह काफी अच्छा साबित हुआ है, हमें शादी किये हुहए 5 महीने पूरे हो गये हैं और हम काफी खुश हैं।'

दौरे पर पत्नी का साथ होना फायदेमंद

दौरे पर पत्नी का साथ होना फायदेमंद

शादी के बाद जसप्रीत बुमराह इस समय काफी अच्छे स्पेस में हैं और इसका पूरा श्रेय संजना के साथ उनके रिलेशनशिप को जाता है। बुमराह ने जीवन में अब तक घटी चीजों को लेकर खुशी जताई है और कहा कि दौरे पर पत्नी का साथ होना काफी फायदेमंद होता है। बुमराह का मानना है कि संजना का खेल को अच्छे से समझ रखना और दौरे पर साथ होना मैच के बाद ध्यान बंटाने में काफी मददगार होता है।

उन्होंने कहा,'वह खेल को बेहतरीन तरीके से समझती हैं और वो इस बात को भी अच्छे से समझती हैं कि खिलाड़ी किस चीज से गुजर रहा है, तो जब चीजें पक्ष में नहीं जाती हैं या फिर जाती हैं तो हम दोनों के बीच काफी रोचक बातचीत होती है जो मेरी काफी मदद करती है। और बेशक हर वक्त क्रिकेट खेलना और लगातार ट्रैवल करना आपको कुछ और सोचने नहीं देता लेकिन जब आपके साथ आपकी पत्नी हो तो आप बाकी की चीजों पर भी ध्यान लगा सकते हैं। आप मैच के बाद खुद को स्विच ऑफ कर सकते हैं। इन सभी चीजों ने मेरी काफी मदद की हैं और मैं अपने रिश्ते में काफी खुश हूं जिस तरह से यह आगे बढ़ा है।'

Story first published: Saturday, September 4, 2021, 22:22 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+