For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'अगर ऐसा नहीं होता तो भारत सीरीज में 2-0 से होता आगे', पूर्व कप्तान ने इंग्लिश टीम को लताड़ा

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और क्रिकेट ब्रॉडकास्टर माइकल एथर्टन ने भारत और जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम के बीच जारी टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया है। एथर्टन का मानना है कि भारतीय टीम ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है और नॉटिंघम के मैदान पर अगर 5वें दिन बारिश ने दखल नहीं दिया होता तो विराट सेना सीरीज में 1-0 के बजाय 2-0 से आगे होती। भारतीय टीम ने लॉर्डस के मैदान पर खेले गये टेस्ट मैच में 151 रनों से जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

और पढ़ें: शॉन टेट ने मौजूदा समय के पेसर्स पर साधा निशाना, बताया क्यों पार नहीं कर पाते हैं 150 की स्पीड

हालांकि सीरीज में यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली की टीम जीत हासिल करने की पॉजिशन में पहुंची थी। सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को जीत के लिये आखिरी दिन 157 रनों की दरकार थी और उसके 9 विकेट बाकी थे। लेकिन बारिश के चलते 5वें दिन एक भी ओवर का खेल नहीं हो सका और मैच ड्रॉ हो गया।

और पढ़ें: मां बनी ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज मेगन शूट, उनकी पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

इंग्लैंड ने किया नौसिखियों जैसा प्रदर्शन

इंग्लैंड ने किया नौसिखियों जैसा प्रदर्शन

द टेलिग्रॉफ को लिखे कॉलम में माइक एथर्टन ने कहा,'भले ही घरेलू परिस्थितियां इंग्लैंड के फेवर में रही और मौसम ने लॉर्डस टेस्ट में वैसा काम नहीं किया जिसकी उम्मीद थी, वहीं पर इंग्लैंड के टीम ने बेहद खराब और नौसिखियों की तरह प्रदर्शन किया, वो तो भारतीय टीम थी जिसने बेहतरीन प्रदर्शन किया।'

बारिश नहीं आती तो 2-0 से आगे होती भारतीय टीम

बारिश नहीं आती तो 2-0 से आगे होती भारतीय टीम

उल्लेखनीय है कि लॉर्डस टेस्ट के 5वें दिन बारिश के आने की काफी संभावना थी हालांकि ऐसा हुआ नहीं भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। अब दोनोंं टीमों के बीच हेडिंग्ले के मैदान पर 25 अगस्त से सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जायेगा।

एथर्टन ने आगे कहा,'भारतीय टीम के खेलने के तरीके, जीत हासिल करने की इच्छाशक्ति और अपनी इच्छाशक्ति को नतीजे में बदलने की ताकत उन्हें मुश्किल मौकों से बाहर निकालने में कामयाब होती है और इसे देखकर इसमें कोई शक नहीं कि अगर नॉटिंघम टेस्ट में बारिश का दखल नहीं होता तो भारत उस मैच में जीत हासिल कर लेता। उनकी इच्छा शक्ति और जुनून को देखते हुए उन्हें सीरीज में फिलहाल 2-0 से आगे होना चाहिये था।

बड़े खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में भी इंग्लैंड ने दिखाया दम

बड़े खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में भी इंग्लैंड ने दिखाया दम

माइक एथर्टन ने इस कॉलम में इंग्लैंड की टीम की भी तारीफ की है और बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में जिस तरह से खेल दिखाया है उसको देखते हुए अभी भी सबकुछ खत्म नहीं होने की बात कही है।

उन्होंने कहा,'पिछले 2 मैचों की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने आखिरी दिन तक लड़ाई लड़ी है, खासतौर से बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स की गैरमौजूदगी में और लॉर्डस में ब्रॉड भी चोटिल होकर बाहर हो गये थे। इंग्लैंड को अपने दो सबसे महान खिलाड़ियों जो रूट और जेम्स एंडरसन का फायदा मिल रहा है, इसे देखते यह कहा जा सकता है कि सब कुछ खत्म नहीं हुआ है। बेहद कम समय में खिलाड़ियों की चोट और घरेलू क्रिकेट में कम अनुभव को देखते हुए भारत के खिलाफ जीत हासिल करना आसान नहीं होगा, हालांकि उन्हें अपने टॉप ऑर्डर में बदलाव कर अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाना होगा।'

Story first published: Saturday, August 21, 2021, 20:45 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+