For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़कर रोहित बने कैलेंडर साल में सर्वाधिक रन बनाने वाले ओपनर

कटक, 22 दिसंबर: भारत के क्रिकेटर रोहित शर्मा ने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या के 22 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 2019 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है और रविवार (22 दिसंबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान सलामी बल्लेबाज के रूप में नई उपलब्धि हासिल कर ली है।

रोहित: द हिटमैन

रोहित: द हिटमैन

2019 के अपने अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच में, 32 वर्षीय भारत के बल्लेबाज ने जैसे ही 9 रन का स्कोर पार किया वैसे ही वे सभी प्रारूपों में एक कैलेंडर वर्ष में जयसूर्या से आगे निकल गए। रोहित ने इस मैच में 63 रनों की पारी खेली। जयसूर्या ने वर्ष 1997 में 2337 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए थे। रोहित मैच में अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद जेसन होल्डर द्वारा आउट कर दिए गए।

कोहली को पछाड़कर मौजूदा दौरे में होप बने ODI में सबसे तेज तीन हजारी

ये साल रोहित के लिए बेहतरीन रहा। उन्होंने 5 टेस्ट में 556 रन बनाए और तीन शतक लगाए। वनडे में उन्होंने 28 मैचों में 1490 रन बनाए, जिसमें सात शतक शामिल हैं। मुंबई के स्टाइलिश बल्लेबाज ने 2019 में 14 टी 20 आई में 396 रन बनाए। रोहित ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय मैचों में सभी प्रारूपों में 2442 रन बनाए।

साल के अंतिम वनडे में जमाई हॉफ सेंचुरी

साल के अंतिम वनडे में जमाई हॉफ सेंचुरी

इससे पहले विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित ने अपना 28 वां वनडे शतक जमाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 138 गेंदों में 159 रन बनाए और उस मैच में कई मील के पत्थर छुए। रोहित ने इस मैच में पहले विकेट के लिए 227 रनों की साझेदारी भी की।

IND vs WI: विंडीज के टॉप 6 बल्लेबाजों ने दोहराया छह साल पुराना कारनामा

जयसूर्या के शतकों की भी बराबरी

जयसूर्या के शतकों की भी बराबरी

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कप्तान सनथ जयसूर्या के 28 वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। वह अब एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक शतकों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। 2019 में रोहित ने 26 पारियों में बल्लेबाजी की (तीसरे वनडे से पहले), जिसमें उन्होंने 57.08 की औसत से 1427 रन बनाए। दूसरे एकदिवसीय मैच में, रोहित 2019 में एकदिवसीय मैचों में 1400 रन बनाने पहले बल्लेबाज बने। वह इस सूची में विराट कोहली और शाई होप से आगे हैं

Story first published: Sunday, December 22, 2019, 21:01 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+