रोहित ने इंस्टग्राम पर अनुष्का को किया अनफॉलो तो चहल और लोकेश राहुल ने बढ़ाई 'हिटमैन' की टेंशन
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों रोहित शर्मा और विराट कोहली आपसी मतभेदों की खबरें बाहर निकलकर आ रही हैं। हाल ही में इस बात पर मामला गर्माया कि रोहित और कोहली के बीच कुछ सही नहीं चल रहा। इसी कारण रोहित द्वारा कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को इंस्टाग्राम से भी अनफोलो कर दिया गया है। जहां अनुष्का को रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया है वहीं भारतीय टीम के दो अन्य खिलाड़ियों ने ट्विटर पर अनुष्का को फॉलो कर लिया है। केएल राहुल और युजवेंद्र चहल ने ट्विटर पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को फॉलो कर लिया है।

दोनों हैं अनुष्का के अच्छे दोस्त
केएल राहुल और युजवेंद्र चहल को विराट कोहली के साथ रिश्ते बहुत ही अच्छे हैं। युजवेंद्र चहल कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी खेलते हुए नजर आते हैं, जबकि राहुल को अनुष्का शर्मा का अच्छा दोस्त माना जाता है। लोगों का मानना है की केएल राहुल का खराब फॉर्म के बाद भी टीम में बने रहने की सबसे बड़ी वजह अनुष्का ही हैं। खबरें आ रही हैं कि इसी कारण से रोहित शर्मा विराट कोहली से नाराज नजर आते हैं। क्योंकि इससे अन्य खिलाड़ियों को गलत संदेश जाता है।
दाहिने हाथ में नहीं हैं चार उंगलियां, फिर भी यह खिलाड़ी करता है तूफानी बल्लेबाजी और गेंदबाजी

रोहित-कोहली के बीच उठा था कप्तानी मुद्दा
आईसीसी वर्ल्ड कप की समाप्ति के बाद से भारतीय टीम के दो खेमों की बंटने की आ रही लगातार खबरों के बीच टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होने को तैयार है। पहले खबर यह आई थी कि लगातार क्रिकेट खेल रहे विराट कोहली ब्रेक लेते हुए इस दौरे पर नहीं जाएंगे, लेकिन फिर जब टीम का चयन हुआ तो टीम की कमान उन्हीं के हाथ में थी। सूत्रों ने कहा कि कोहली आराम के मूड में थे, लेकिन वह जानते थे कि उनकी अनुपस्थिति में रोहित को टीम की कमान सौंपी जाएगी और वह फिलहाल ऐसा नहीं चाहते थे और इस वजह से उन्होंने टी20 और वनडे सीरीज के लिए भी खुद को चयन के लिए उपलब्ध बताया।

विश्व कप दाैरान भी दिखे मतभेद
विश्व कप में भारतीय टीम द्वारा खेले गए मैचों के दौरान कई बातों को लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मतभेद देखने को मिला। रोहित शर्मा रविंद्र जडेजा को अन्य मैचों में भी टीम का हिस्सा बनाना चाहते थे। मगर विराट कोहली और रवि शास्त्री इस बात से सहमत नहीं थे। विराट और रवि शास्त्री के गलत निर्णयों के कारण ही भारतीय टीम सेमीफाइनल का मुकाबला हार गई थी। वहीं रोहित ने कोहली को बहुत समय पहले ही इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया था। अब हाल ही में रोहित ने कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को भी इंस्टाग्राम अकाउंट से अनफॉलो कर दिया था। जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने रोहित शर्मा को जवाब देते हुए ऐसी बात लिखी जिसमें आग में घी डालने का काम किया था।
VIDEO : अफरीदी ने खेली 40 गेंदों में 81 रनों की तूफानी पारी, दो बार गेंद को स्टेडियम के पार पहुंचाया
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
