|
कुछ इस तरह रही भारत के जीत की धूमः
टॉस जीतकर पाक के कप्तान सरफराज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, वहीं भारत के लिहाज से ये फैसला बेहद निराशाजनक माना जा रहा था, क्योंकि भारत इसके पहले ही हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 50 ओवर मैदान में फील्डिंग कर चुका था। ऐसे में भारत को दुबई की भीषण गर्मी में फिर से गेंदबाजी करना आसान नहीं पड़ रहा था, लेकिन क्या जबरदस्त प्रदर्शन किया भारतीय टीम ने। पूरी पाक की टीम महज 162 रनों पर ढेर हो गई। वहीं भारत ने ये मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। इस जीत पर केन ने भी भारतीय टीम को बधाई दी। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल ही केन जस्टर को भारत का एंबेस्डर नियुक्त किया है। वो रिचर्ड आर. वर्मा की जगह पर भारत के नए अमेरिकी राजदूत बने हैं।

भारतीय सलामी जोड़ी ने मचाया धमालः
162 रनों का आसान लक्ष्य भारतीय टीम के पास था, फखऱ जमान जिस पर पाक की टीम को बहुत नाज था उनको भुवी ने सस्ते में ही निपटा दिया था। वहीं अब बारी थी पाक की गेंदबाजी की परीक्षा की जिसका लोहा दुनिया मानती है, खासकर के मोहम्मद आमिर व हसन अली की लेकिन शिखर धवन और रोहित शर्मा ने सभी गेंदबाजों को आंडे़ हाथों लिया और कप्तान शर्मा ने शानदार अर्धशथत जड़ा जबकि धवन ने भी 46 रन की धमाकेदार पारी खेली ।

तो इस वजह से खुश हुआ अमेरिकाः
इस वक्त विश्वपटल पर जो तस्वीर सामने हैं उसके हिसाब से अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्ते मधुर नहीं है, अमेरिका इस वक्त भारत के काफी करीब माना जाता है और इसी बात पर पाकिस्तान को काफी मिर्ची भी लगती है। ये बात अमेरिका भी जानता है और ये ही वजह है कि वो भी उसे नीचा दिखाने में पीछे नहीं रहता है और शायद इसी वजह से जब क्रिकेट की पिच पर भारत ने पाकिस्तान को पराजित किया तो अमेरिकी राजदूत ने भी ट्वीट कर मुबारकबाद देने में बिल्कुल देरी नहीं की।


Click it and Unblock the Notifications
