For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 WC में भारत के खराब प्रदर्शन पर बॉलिंग कोच ने तोड़ी चुप्पी, कहा- IPL और विश्वकप के बीच ब्रेक होता तो...

नई दिल्ली। यूएई में जारी टी20 विश्वकप के 40वें मैच में अफगानिस्तान की हार के साथ ही भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया है। भारतीय टीम के लिये इस साल कैंपेन की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसे अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से तो दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले दो मैचों में मिली हार के साथ ही भारत का सेमीफाइनल तक पहुंच पाना लगभग नामुमकिन हो गया था लेकिन फैन्स को अफगानिस्तान की टीम से उम्मीद थी कि अगर वो न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल कर लेते हैं तो भारत, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के बीच 6-6 अंक के साथ थ्री वे टाई देखने को मिलेगा और नेट रन रेट के दम पर भारत सेमीफाइनल में पहुंच जायेगी।

और पढ़ें: AFG vs NZ: मॉर्डन डे के स्पिन जादूगर राशिद खान ने रचा इतिहास, गप्टिल का विकेट लेकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

हालांकि ऐसा हुआ नहीं और कीवी टीम ने अफगानिस्तान को इस अहम मैच में 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अफगानिस्तान की इस हार के साथ सोमवार को भारत और नामिबिया के बीच खेला जाने वाले आखिरी लीग मुकाबला पूरी तरह से डेड रबर बन गया है जिसमें विराट सेना अपने युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती है।

और पढ़ें: T20 WC में भारतीय गेंदबाजी से खुश नहीं बॉलिंग कोच भरत अरुण, टॉस पर फोड़ा बाहर होने का ठीकरा

आईपीएल-विश्वकप के बीच मिलना चाहिये था ब्रेक

आईपीएल-विश्वकप के बीच मिलना चाहिये था ब्रेक

सेमीफाइनल की रेस से भारत के बाहर हो जाने के बाद भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए भरत अरुण ने बायोबबल की मुश्किल जीवनशैली पर बात की और बताया कि भारतीय टीम पिछले 6 महीनों से लगातार बायोबबल में खेल रही है, ऐसे में आईपीएल और टी20 विश्वकप के बीच छोटा सा ब्रेक भारतीय टीम के लिये फायदेमंद साबित हो सकता था। उल्लेखनीय है कि जब भारतीय टीम को अपने पहले दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा था तो कई खिलाड़ियों ने बायोबबल को कारण बताया था जबकि सुनील गावस्कर ने कहा था कि जब आप अपने देश के लिये खेलते हैं तो ऐसी चीजें मायने नहीं रखनी चाहिये।

उन्होंने कहा,'जाहिर तौर पर 6 महीने तक लगातार खेलना बड़ा काम होता है, खिलाड़ी 6 महीने से घर नहीं जा सके हैं, आईपीएल के पहले लेग के बाद मिले छोटे से ब्रेक के बाद से वो लगातार बायोबबल में खेल रहे हैं जिसका उन पर गहरा असर देखने को मिला है। तो आपके सवाल का सीधे से जवाब दूं तो अगर आईपीएल और विश्वकप के बीच छोटा सा ब्रेक मिल जाता तो खिलाड़ियों को काफी फायदा मिल सकता था।'

टॉस ने पैदा किया बड़ा अंतर

टॉस ने पैदा किया बड़ा अंतर

गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने भारत को पहले दो मैचों में मिली करारी हार का ठीकरा टॉस पर फोड़ा और कहा कि पहले दो मैचों में पिच ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को काफी फायदा पहुंचाया है, जिसके चलते टॉस जीतने वाली टीम को पिच से मदद मिली है। भरत अरुण ने इस दौरान टॉस हारने वाली टीम को होने वाली परेशानियों और नुकसान के बारे में भी बात की। उल्लेखनीय है कि टी20 विश्वकप के पहले 3 मैचों में भारत को एक में भी टॉस में जीत नहीं मिली। भरत अरुण का मानना है कि दुबई में टॉस हारने के बाद उनके पास ज्यादा करने को कुछ बचा नहीं था, हालांकि गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।

चहल के चयन न करने पर दिया गोल-मोल जवाब

चहल के चयन न करने पर दिया गोल-मोल जवाब

इस दौरान भरत अरुण ने टीम सेलेक्शन पर भी बात की और युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल न करने पर बात करते हुए कहा कि वो चयनकर्ताओं का काम है, मेरा काम जो टीम मिली है उसके साथ काम करना है और मैं इसमें ज्यादा पड़ना नहीं चाहता।

उन्होंने कहा,'मैच में टॉस की ज्यादा भूमिका नहीं होनी चाहिये थे लेकिन दुबई में टॉस हारना हमारे लिये सबसे ज्यादा नुकसान दायक रहा। यहां पर पहली पारी और दूसरी पारी की पिच में जमीन-आसमान का अंतर हो जाता है, जबकि इतने छोटे प्रारूप में ऐसा होना नहीं चाहिये। चहल को शामिल करना न करना चयनकर्ताओं का निर्णय है, हमारा काम जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है उनके साथ खेलना है, मैं इस पर ज्यादा नहीं पड़ना चाहूंगा।'

Story first published: Sunday, November 7, 2021, 21:01 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+