नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडिशनिंग कोच निक वेब ने कोरोना वायरस के बाद फिर से क्रिकेट शुरु होने पर खिलाड़ियों को आने वाली समस्याओं के बारे में बात करते हुए बीसीसीआई को आगाह किया है कि मैच शुरु करने से पहले कम से कम उन्हें 4-6 हफ्तों की दरकार है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निक वेब ने इस बात का जिक्र किया और बयान दिया कि लॉकडाउन के दौरान खिलाड़ियों को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।
इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को फिट रहने के लिये हेल्दी डायट के साथ गेंदबाजों और बल्लेबाजों के लिये खास प्रैक्टिस और मेंटल हेल्थ के महत्व के बारे में भी बताया।
और पढ़ें: धोनी, कोहली नहीं बल्कि यह खिलाड़ी है गेंदबाजों का कप्तान, प्रज्ञान ओझा ने बताया नाम
उन्होंने कहा, 'जब खिलाड़ी खेल और मैदान से दूर होता है तो उसके चोटिल होने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे वक्त में उनके लिये खुद को फिट रखना काफी मुश्किल काम हो जाता है। खास तौर से तेज गेंदबाजों के लिये क्योंकि उन्हें अपनी गेंदबाजी के लिये वेट बैलेंस को बनाये रखना बेहद जरूरी होता है। लेकिन जब आप मैदान से दूर होते हैं तो उसे बनाये रखना मुश्किल हो जाता है जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के दौरान उस तीव्रता को बनाये रखे।'
निक वेब ने अभ्यास और लय पर जोर डालते हुए कहा कि जब आप लगातार मैच खेलते हैं तो आप खुद को फिट भी रखते हैं लेकिन दूर होने की दशा में यह तेजी से बढ़ने लगता है।
और पढ़ें: Video: शिखर धवन ने सुनाई लॉकडाउन में प्यार की कहानी, बताया-कैसे हो रहा बुरा हाल
उन्होंने कहा, 'जाहिर है, आप जितने अधिक मैच खेलते हैं, आप एक लय में होते हैं और उस स्पीड और दबाव का अनुभव करते रहते हैं। यह वो चीज है जिसे ट्रेनिंग के दौरान दोहरा पाना मुश्किल है, हालांकि हम उन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं जो खेल की डिमांड से मेल खाते हों। हम इसे समझने के लिये जीपीएस जैसे खेल विज्ञान प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते है जो हमे यह समझाता है कि ट्रेनिंग एनवायरमेंट किस तरह का होना चाहिये।'
महामारी समाप्त होने के बाद फिर से क्रिकेट को शुरु करने को लेकर कोच निक वेब ने कहा कि खिलाड़ियों को अपना पहला मैच खेलने से पहले कम से कम 4-6 हफ्तों की ट्रेनिंग की दरकार होगी।
और पढ़ें: अहंकारी थे कोच ग्रेग चैपल, कैफ ने बताया गांगुली, द्रविड़, कुंबले में कौन है बेस्ट कप्तान
उन्होंने कहा, 'हमारी टीम के फिजियोथेरेपिस्ट, मेडिकल स्टॉफ और मैंने मिलकर एक तीन चरण की योजना तैयार की है, जिसका मानना है कि खिलाड़ी के स्वास्थ्य, कल्याण और प्रदर्शन के सर्वोत्तम हित में है, जब एक बार महामारी खत्म हो जाती है, तो भविष्य में क्रिकेट कार्यक्रम काफी टाइट रहेगा कुछ विदेशी दौरे भी होंगे। ऐसे में हमें पहले मैच की तैयारी के लिये 4 से 8 हफ्तों की दरकार होगी, ताकि हम खिलाड़ियों की फिटनेस पर ध्यान दे सके, यह एक सुरक्षित समय सीमा है।'