For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने राहुल द्रविड़ की मांग को नकारा, कहा- नहीं पूरी कर सकते डिमांड

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच ज्यादा टीमों के साथ अपने द्विपक्षीय सीरीज के करार को पूरा करने के लिये बीसीसीआई ने एक साथ दो प्रारूपों में अलग-अलग भारतीय टीम उतारने का फैसला किया है। जहां एक ओर विराट कोहली की कप्तानी वाली मुख्य भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है तो वहीं पर दूसरी ओर जुलाई में शिखर धवन की कप्तानी में भारत की बी टीम श्रीलंका दौरे पर जाने वाली है, जिसमें टीम को 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिये बीसीसीआई ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है और 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। वहीं पर भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ को चुना गया है, जिनकी देख रेख में यह पूरा दौरा खेला जाने वाला है।

इस सीरीज को लेकर राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से इस सीमित ओवर्स सीरीज से पहले कुछ अभ्यास मैच खिलाये जाने की बात कही थी लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल के जरिये इस दिग्गज खिलाड़ी की मांग को ठुकरा दिया गया है। श्रीलंका दौरे के लिये चुनी गई भारत की 20 सदस्यीय टीम इस समय मुंबई में ठहरी हुई है जहां पर वो सख्त क्वारंटीन में समय बिता रही है। वहीं पर भारतीय टीम को श्रीलंका पहुंचने के बाद 3 दिन के सख्त क्वारंटीन से गुजरना पड़ेगा।

और पढ़ें: ENGW vs INDW: डेब्यू टेस्ट में शैफाली के नाम हुआ एक और रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली इस सीरीज को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इस समय तैयारियों में जुटा हुआ है तो वहीं पर राहुल द्रविड़ ने उम्मीद जताई थी कि सीरीज से पहले अगर खिलाड़ियों को कुछ अभ्यास मैच मिल जाते तो अच्छा होता, हालांकि अब लग रहा है कि टीम को इंट्रा स्क्वॉड मैच से ही काम चलाना होगा।

न्यूज 18 से बात करते हुए एक आधिकारिक सूत्र ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा,'भारतीय टीम श्रीलंका की ए टीम या किसी टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना चाहती थी लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल के चलते श्रीलंका बोर्ड ने इस मांग को ठुकरा दिया है और बीसीसीआई को इंट्रा स्क्वॉड मैच खेलने की बात कही है। इस वजह से भारतीय टीम अब सीरीज से पहले एक टी20 और 2 वनडे इंट्रा स्क्वॉड मैच खेलेगी।'

और पढ़ें: IPL 2021 के चलते वेस्टइंडीज ने बदला कैरिबियन प्रीमियर लीग का शेड्यूल, जानें नई तारीख

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि इंग्लैंड दौरे की ही तरह भारतीय टीम के खिलाड़ी श्रीलंका दौरे पर भी 7 दिनों तक अपने साथी खिलाड़ियों से नहीं मिल पायेंगे। सभी खिलाड़ियों को चार्टर फ्लाइट से श्रीलंका रवाना किया जायेगा। गौरतलब है कि इस दौरे के लिये शिखर धवन को टीम की कमान सौंपी गई है तो वहीं पर भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है।

आपको बता दें कि अक्टूबर में प्रस्तावित टी20 विश्व कप को देखते हुए श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज कई युवा खिलाड़ियों के लिये गोल्डन चांस साबित हो सकता है और वो यहां पर शानदार प्रदर्शन कर मुख्य टीम में जगह बना सकते हैं।

Story first published: Friday, June 18, 2021, 22:06 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+