IND vs AUS: एरॉन फिंच ने बताया पहले मैच में कहां हुई भारत से गलती, अगर यह होता तो....
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट सेना को 10 विकेट से बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम कंगारु गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाई और 49.1 ओवर्स में 255 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी की ही तरह गेंदबाजी में भारतीय टीम बेअसर दिखाई दी। जहां भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का एक भी विकेट गिरा पाने में नाकाम रही वहीं कंगारू टीम ने इस स्कोर को महज 37.5 ओवर्स में हासिल कर लिया। मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए बताया कि आखिरकार भारतीय टीम से कहां पर गलती हुई जिसके चलते उसे इतनी बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें: IPL 2020 से बाहर हुआ इतिहास का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, KKR के लिये नहीं खेल पायेंगे मैच
भारत के लिये बल्लेबाजी में शिखर धवन 74 और लोकेश राहुल 47 को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज पारी को संभालने में कामयाब नहीं रहा। एरॉन फिंच ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने मध्य के ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों को रोका जिसकी वजह से टीम को फायदा हुआ।
और पढ़ें: INDvAUS: ऋषभ पंत को लेकर बार-बार सवाल पूछने पर भड़के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, पत्रकार को डांटा

अगर राहुल-धवन थोड़ा और टिक जाते तो भारत कर देता बड़ा स्कोर
मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने बताया कि अगर भारतीय टीम के लिये शिखर धवन और केएल राहुल थोड़ी देर और टिक जाते तो टीम इंडिया बड़ा स्कोर कर जाती। इन दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिये 121 रनों की साझेदारी की थी.
फिंच ने कहा, 'मुझे लगता है कि मध्य के ओवरों में हमारे गेंदबाजों ने जिस तरह से वापसी की उसने हमारी जीत में अहम भूमिका निभाई। राहुल और धवन जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, उससे भारत बड़ा स्कोर कर सकता था। हमने जिस तरह से वापसी की, उस पर गर्व है।'

भारत को हराने पर मिलता है अलग सुकून
मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए एरॉन फिंच ने कहा कि भारत को उसके घर में हराने का अहसास अलग ही सुकून देने लायक होता है।
फिंच ने कहा, 'जब भी आप भारत को भारत में हराते हैं तो यह विशेष अहसास होता है। मुझे लगता है कि हम फील्डिंग में और सुधार कर सकते हैं। मैदान थोड़ा गीला था।'

घायल शेर की तरह है भारतीय टीम, जरूर वापसी करेगी
वहीं फिंच को लगता है कि भारतीय टीम की हालत इस वक्त घायल शेर की तरह है और वह सीरीज में जरूर वापसी करेगी।
उन्होंने कहा, 'भारत वापसी करेगा क्योंकि उनके पास दुनिया के महान खिलाड़ियों में से कई खिलाड़ी टीम में शामिल हैं। इसलिए हमें अपने खेल में टॉप का प्रदर्शन जारी रखना होगा।'

अनस्टॉपेबल हैं डेविड वॉर्नर
इस दौरान कप्तान फिंच ने अपने साथी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की तारीफ की और कहा कि वह बेहद शानदार खिलाड़ी हैं और पिछले कुछ समय से अनस्टॉपेबल हो गये हैं। आज उनका 18वां शतक था, जिसमें से 10 शतक उन्होंने बीते 3 साल में लगाये हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले मैच में 10 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को राजकोट के मैदान पर खेला जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
