IND vs AUS: सीरीज से बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत, जानें क्या है एक्सपर्टस की राय
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतिक्षित वनडे सीरीज का पहला मैच मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े में खेला गया। हालांकि भारतीय फैन्स के लिहाज से यह मैच किसी भी तरह से उत्साहित करने वाला नहीं रहा। जहां भारतीय टीम को कंगारुओं के खिलाफ पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा, वहीं टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गये। हाल यह रहा कि वह फील्डिंग करने मैदान पर वापसी नहीं कर सके।
और पढ़ें: IND vs AUS: रिकी पोंटिंग ने की भविष्यवाणी, बताया कौन बनेगा वनडे सीरीज का विजेता, यह खिलाड़ी होगा अहम
ऐसे में अब कयास यह लगाई जा रही है कि क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बाकी 2 मैचों में ऋषभ पंत वापस लौट पायेंगे या उनकी जगह पर केएल राहुल से ही विकेटकीपिंग कराई जायेगी।
और पढ़ें: IND vs AUS: नेटस पर जसप्रीत बुमराह से घबराये विराट कोहली, कहा- सिर को निशाना बनाने से नहीं हिचकता

रात भर डॉक्टर्स की निगरानी में रहे ऋषभ पंत
पैट कमिंस की बॉल पर कंनकशन का शिकार हुए ऋषभ पंत को रात भर मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है।
बीसीसीआई ने बताया, 'पंत को बल्लेबाजी के दौरान हेलमेट में गेंद लगी जिसके बाद वह फील्डिंग करने नहीं उतरे। उनकी जगह लोकेश राहुल ने विकेटकीपर की भूमिका निभाई। पंत इस समय निगरानी में हैं। उनकी प्रगति पर रातभर नजर रखी जाएगी। विशेषज्ञ से इस मसले पर चर्चा की गई है और समय के साथ इस मामले की अधिक जानकारी दी जाएगी।'

जानें मैदान पर क्या हुआ था?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के शिखर धवन और लोकेश राहुल के आउट होने के बाद लड़खड़ा रही थी और तभी ऋषभ पंत अपने साथी बल्लेबाज रविंद्र जडेजा के साथ पारी को संभालने का काम कर रहे थे। वह 32 गेंद में 28 रन बनाकर खेल रहे थे तभी पैट कमिंस की एक गेंद उनके बल्ले का किनारा लेती हुई उनके हेलमेट पर जा लगी और वह इसी गेंद पर आउट भी हो गये।
उस वक्त पंत को एहसास नहीं हुआ लेकिन ऊपर जाने पर पता चला कि वह चोटिल हैं। इसके बाद ऋषभ पंत फील्डिंग के दौरान मैदान पर वापसी नहीं कर सके। उनकी जगह केएल राहुल ने विकेटकीपिंग की।

विराट सेना को मिली भारतीय क्रिकेट इतिहास की चौथी सबसे बड़ी हार
वानखेड़े में खेले गये सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को वनडे में चौथी बार 10 विकेट से हार मिली जबकि यह दूसरा मौका है जब भारतीय टीम घर में 10 विकेट से हारी हो। वहीं इस स्टेडियम पर भारतीय टीम पहली बार 10 विकेट से हारी है। इस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच यह चौथा मैच था जिसमें से तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
