IND vs AUS: सचिन-विराट को पीछे छोड़ इस लिस्ट में नंबर 1 बने रोहित शर्मा, बनाया खास रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट सेना को कंगारू टीम के हाथों अपनी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से हराया और इसी के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली। इस मैच में भारतीय टीम के लिये हर विभाग में प्रदर्शन खराब रहा। वानखेड़े के मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम लड़खड़ा गई और सिर्फ 255 रन के स्कोर पर ढेर हो गई, जिसके बाद गेंदबाजी में टीम इंडिया एक भी विकेट निकाल पाने में नाकामयाब रही।
और पढ़ें: 1st ODI: भारतीय बल्लेबाजों की कमर तोड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को फैन ने दिया खास तोहफा
हालांकि इस बीच भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने अपनी छोटी सी पारी के दौरान एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर समेत, भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ एक खास मुकाम हासिल कर लिया।
और पढ़ें: IND vs AUS: सीरीज से बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत, जानें क्या है एक्सपर्टस की राय

होमग्राउंड पर सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बने हिटमैन
रोहित शर्मा के लिये वानखेड़े उनका होमग्राउंड है और सीरीज के पहले मैच में रोहित शर्मा ने 15 गेंद पर महज 10 रन बनाये और आउट हो गये। इस दौरान रोहित शर्मा ने 2 चौके लगाये। अपने 10 रन की पारी के साथ भले ही रोहित शर्मा टीम के लिये कुछ खास योगदान न दे पाये हों लेकिन उन्होंने इस खास मामले में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।
वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने होमग्राउंड पर सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गये हैं। रोहित शर्मा ने यह कारनामा महज 18 पारियों में किया है।

सिर्फ 4 बल्लेबाज कर पाये हैं यह काम, 3 भारतीय
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आज तक सिर्फ 4 खिलाड़ियों के नाम पर ही है। दुनिया के महज चार ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया है उसमें से 3 भारतीय बल्लेबाज हैं, जबकि एक इंग्लैंड का बल्लेबाज है।
इस लिस्ट में रोहित शर्मा के अलावा सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का नाम भी है जिन्होंने 19-19 पारियों में यह कारनामा किया है। जबकि इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने 25 पारियों में यह कारनामा किया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन है नंबर 1
सबसे तेज 1000 रन बनाने में भले ही रोहित शर्मा सबसे आगे निकल गये हों लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर सबसे ऊपर हैं। सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने होमग्राउंड पर 30 पारियों में 1561 रन बनाकर पहला नंबर हासिल किया है, वहीं दूसरे नंबर पर इयोन मोर्गन काबिज हैं जिन्होंने 31 पारियों में 1247 रन बनाये।
तीसरे नंबर पर विराट कोहली 19 पारियों में 1016 रन बना चुके हैं जबकि रोहित शर्मा 18 पारियों में 1000 रन बनाकर चौथे नंबर पर काबिज हैं। महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होमग्राउंड पर 26 पारियों में 926 रन बनाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
