1st ODI: भारतीय बल्लेबाजों की कमर तोड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को फैन ने दिया खास तोहफा
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजी की कमर और ऋषभ पंत को चोटिल कर सीरीज से बाहर करने की कगार पर ला खड़ा करने वाले तेज गेंदबाज पैट कमिंस को एक भारतीय फैन ने यादों से भरा तोहफा दिया है। पैट कमिंस को हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों की नीलामी में 2020 सीजन के लिये कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपये देकर खरीदा। इसके साथ ही पैट कमिंस आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गये हैं।
और पढ़ें: 1st ODI, IND vs AUS: वानखेड़े वनडे से पहले गंभीर ने बताया स्मिथ-कोहली में कौन है बेहतर खिलाड़ी
वानखेड़े के मैदान पर मैच खेलने उतरने से पहले पैट कमिंस की मुलाकात केकेआर के एक फैन से हुई जिसने उन्हें गिफ्ट के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स की 2015 आईपीएल जर्सी भेंट की। खास बात यह थी कि इस जर्सी पर कमिंस का नाम लिखा हुआ था।
कमिंस ने कहा, 'मैं यहां भारत आकर खुश हूं। मैं यहां एक फैन से मिला जिसने मुझे कोलकाता की 2015 की जर्सी तोहेफे में दी। इसने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। मैं आने वाले सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।'
उन्होंने कहा, 'ईडन गार्डन्स की मेरे पास कुछ यादें हैं। बच्चे के तौर पर मैंने यहां काफी क्रिकेट देखी है। मुझे यह स्टेडियम बेहद पसंद है।'
और पढ़ें: INDvAUS: टिम पेन के चैलेंज पर विराट कोहली ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पिंक बॉल टेस्ट पर जानें क्या बोले
गौरतलब है कि पैट कमिंस 2020 के सीजन से पहले भी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। फैन ने 2015 की फ्रेंचाइजी की वो जर्सी पैट कमिंस को तोहेफ में दी है जिस पर उनका नाम लिखा है। पैट कमिंस 2014 और 2015 में कोलकाता के लिए खेल चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
