IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया से मिली शर्मनाक हार के बाद शिखर धवन ने इनके सर फोड़ा ठीकरा, जानें क्या बोले
नई दिल्ली। भारत दौरे पर 11 महीने बाद वापस लौटी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मंगलवार को वानखेड़े स्टेड़ियम में हुए पहले वनडे मैच में विराट सेना को 10 विकेट से शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने पहले भारत को 49.1 ओवरों में 255 रनों पर ऑल आउट कर दिया और फिर एरॉन फिंच और डेविड वॉर्नर के दम पर इस लक्ष्य को 37.4 ओवरों में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिये एरॉन फिंच और डेविड वॉर्नर की सलामी जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और विकेट नहीं गिरने दिया। जहां डेविड वॉर्नर ने नाबाद 128 रन बनाये वहीं एरॉन फिंच ने भी नाबाद 110 रन बनाये।
और पढ़ें: INDvAUS: क्या विराट कोहली के लिये हौव्वा बन गये हैं जाम्पा, बनाया लगातार फेल होने का अनचाहा रिकॉर्ड
वानखेड़े के मैदान पर भारतीय टीम को पहली बार 10 विकेट की हार सामना करना पड़ा है। वहीं इस स्टेडियम में यह भारत और आस्ट्रेलिया का चौथा मैच था, जिसमें तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। मैच में मिली हार के बाद भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने टीम को मिली शर्मानाक हार का कारण बताया।
और पढ़ें: इस भारतीय के चलते पाकिस्तान में खेलने को राजी हुआ बांग्लादेश, अब एक बार नहीं 3 बार करेगा दौरा

शिखर धवन ने मध्यक्रम पर फोड़ा हार का ठीकरा
शिखर धवन ने वानखेड़े में मिली हार का ठीकरा भारतीय मध्यक्रम की बल्लेबाजी पर फोड़ा। शिखर धवन ने कहा कि हमें मध्यक्रम में लगातार 4 विकेट गंवाने का नुकसान भुगतना पड़ा, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने हमें 10 विकेट से मात दी।
धवन ने मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमने उन 10-15 ओवरों को अच्छी तरह से खेला था। जहां हमने चार विकेट गंवाएं और वहीं से मैच का पासा पलट गया। इसके बाद हम मैच में पिछड़ गए। इसके बाद फिर हमने उसकी भरपाई करने की कोशिश की।'

क्या विराट कोहली- रोहित शर्मा पर ज्यादा निर्भर है भारतीय बल्लेबाजी
मैच के बाद शिखर धवन से पूछा गया कि क्या भारतीय बल्लेबाजी विराट कोहली और रोहित शर्मा पर कुछ ज्यादा निर्भर हो गई है।
शिखर ने इसके जवाब में कहा कि नहीं ऐसा नहीं है! आज वाकई एक बुरा दिन था, हमने वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर टीम वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था। तब सभी बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया था। इसलिये यह कहना गलत होगा कि टीम सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा के इर्द-गिर्द निर्भर है।

कप्तान कोहली के लिये सबसे बड़ी हार
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिये शिखर धवन (74) और लोकेश राहुल (47) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका और 49.1 ओवरों में 255 रनों पर ढेर हो गया।
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी सलामी जोड़ी डेविड वॉर्नर (नाबाद 128) और आरोन फिंच (नाबाद 110) की बेहतरीन साझेदारी से यह आसान सा लक्ष्य 37.4 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। यह वनडे इतिहास में तीसरा मौका है जब कोई टीम 250 या उससे ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 विकेट से जीती है। रोचक बात यह है कि हारने वाली तीनों टीमें एशियाई हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
