Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

AUS vs IND: क्या ऑस्ट्रेलिया तोड़ पायेगी टी20 में कोहली का विजय रथ, नाम है बहुत खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रविवार को सिडनी के एससीजी मैदान पर खेला जायेगा। भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल कर वनडे सीरीज की हार का बदला लेना चाहेगी तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। वहीं इस सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड दांव पर लगा हुआ है, जिसमें देखना होगा कि क्या विराट कोहली अपने विजय रथ को बरकरार रखेंगे या ऑस्ट्रेलियाई टीम उन्हें रोकने में सफल होगी।

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली ने जब से भारतीय टीम की कमान संभाली है तब से लेकर अब तक वो 11 बार भारतीय टीम का नेतृत्व 3 या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज के लिये कर चुके हैं। इस दौरान उन्हें एक बार भी सीरीज में हार का सामना नहीं किया है। मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर रखी है, ऐसे में अगर वो सिडनी में रविवार को होने वाले मैच में जीत हासिल कर लेते हैं तो अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखेंगे।

और पढ़ें: कनकशन विवाद पर भड़के गौतम गंभीर, कहा- जब नियम है तो इस्तेमाल क्यों न हो

गौरतलब है कि विराट कोहली ने साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार 3 मैचों की टी20 सीरीज में टीम की कमान संभाली थी, जिसे भारतीय टीम ने 2-1 से जीता था। इसके बाद साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी की थी।

भारत ने इस साल फरवरी में न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी जिसमें उसने कीवी टीम को क्लीन स्वीप किया था और 5-0 से सीरीज अपने नाम की थी। इतना ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेले गये पिछले 10 मैचों में भारतीय टीम ने 9 मैचों में जीत हासिल की है जबकि एक मैच रद्द हो गया था। इसका मतलब है कि पिछले 10 मैचों में भारतीय टीम को एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।

और पढ़ें: AUS vs IND: चहल ने बताया कैसे वेड को आउट करने के लिये बनाया था खास प्लान

वहीं सिडनी में खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय टीम के लिये रविंद्र जडेजा के बाहर होने के बाद प्लेइंग 11 का चयन करना काफी मुश्किल होने वाला है, वहीं पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरॉन फिंच भी हिप इंजरी से जूझ रहे हैं, ऐसे में उनका मैच में खेल पाना अभी भी मुश्किल नजर आ रहा है।

Story first published: Saturday, December 5, 2020, 22:18 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+