Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डेविड वार्नर ने भी माना- कहीं भी खेलो, भारत को हराना मुश्किल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भारतीय टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। वार्नर का मानना है कि मैदान कोई भी हो भारत को उसकी सरजमीं पर हराना आसान नहीं होता है। गौरतलब है कि पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से आगे है। सीरीज का तीसरा मैच इंदौर में रविवार को खेला जाएगा। इस मैच से पहले वार्नर का ये बयान दर्शाता है कि भारतीय टीम कितनी मजबूत है।

डेविड वॉर्नर ने तीसरे वनडे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- "हम पहले इंदौर में नहीं खेले हैं। भारत को उसकी सरजमीं पर हराना मुश्किल होता है। विकेट अच्छा है और बाउंड्री छोटी है। हम बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारत में बल्लेबाजी के अनुकूल विकेट होते हैं और इसलिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने का कोई बहाना नहीं है।"

इसे भी पढ़ेंः- सामने आया कोहली-मैथ्यू वेड के बीच लड़ाई का वीडियो, आप भी देखें

हालांकि भारत दौरे पर हार से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक अच्छी खबर ये है कि उसके नियमित ओपनर बल्लेबााज एरॉन फिंच वापसी कर सकते हैं। वार्नर ने फिंच को लेकर कहा- "आप सभी जानते हैं कि आरोन फिंच किस तरह का बल्लेबाज हैं। वह शानदार खिलाड़ी हैं। फिंच की मौजूदगी से टॉप आर्डर में आक्रामकता बनी रहती है।" बता दें कि वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में फिंच मांसपेशियों में खिंचाव के कारण नहीं खेल पाए थे।

ये भी पढ़ेंः- Preview: बारिश के साये में सीरीज जीतने उतरेगी विराट ब्रिगेड, स्पिनर्स फिर बरपाएंगे कंगारुओं पर कहर

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+